---Advertisement---

Arvind Kejriwal को मिली जमानत के बाद AAP नेताओं का जश्न! CM Bhagwant Mann ने पार्टी कार्यालय पर साझा किए खुशी के पल

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट की ओर से दिए गए अहम फैसले में सीएम केजरीवाल को कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाला में जमानत दे दी गई है

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 13, 2024 4:44 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट की ओर से दिए गए अहम फैसले में सीएम केजरीवाल को कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाला में जमानत दे दी गई है जिसके बाद देशभर में AAP कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज देर शाम तक तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे।

सीएम केजरीवाल को मिली जमानत के बाद AAP के दिल्ली स्थित कार्यालय पर पार्टी के नेता जश्न मना रहे हैं और उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी AAP के दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंचे हैं जहां उन्होंने पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ खुशी के पल साझा किए हैं। पार्टी दफ्तर पर मनाए जा रहे जश्न की तस्वीर सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी की गई है।

CM Mann ने साझा किए खुशी के पल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय (दिल्ली) पहुंचे हैं जहां उन्होंने पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं संग सीएम केजरीवाल को मिली जमानत पर जश्न मनाया है। सीएम मान ने खुशी के इस अवसर को साझा करने की तस्वीर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी की है।

सीएम मान के एक्स हैंडल से जारी की गई तस्वीर में वे मनीष सिसोदिया, मंत्री आतिशी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मिठाई खिलाते और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। सीएम मान की ओर से जारी की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और इनको लेकर खूब चर्चा भी हो रही है।

कब बाहर निकलेंगे Arvind Kejriwal?

आम आदमी पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं के ज़हन में एक ही सवाल हैं कि आखिर सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कब तक जेल से बाहर निकलेंगे? जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजे तक उनका रिलीज ऑर्डर तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा और इसके बाद कुछ कागजी कार्रवाई के पूरा होते ही वे देर शाम तक जेल से बाहर आ जाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026