---Advertisement---

Bhagwant Mann की तरफ से पंजाब के हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये का जीवन बीमा, पैसों की वजह से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

Bhagwant Mann: पंजाब की जनता जो पैसों की वजह से इलाज अपना करवाने नहीं जाती है उसके लिए सीएम भगवंत मान में एक अहम पहल की शुरूआत की है और इसकी घोषणा की। हर परिवार को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा होगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2026 5:46 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पैसों की कमी की वजह से पंजाब में कोई अपना इलाज न करवा सके अब ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि सीएम भगवंत मान एक ऐसी योजना ला रहे हैं जो पंजाब के लोगों को मेडिकल सेफ्टी देने के लिए काफी है। इस बारे में बात करते हुए भगवंत मान ने लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी जो इन परेशानियों का सामना कर रहे थे। यह सच है कि गरीबी और पैसों की कमी की वजह से कई लोग समय रहते इलाज नहीं करवा पाते हैं। ऐसे में सीएम भगवंत मान की पहल सराहनीय साबित हो सकती है। गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश वर्ष पर जानिए सीएम ने क्या कहा है।

CM Bhagwant Mann ने की बड़ी घोषणा

इस दौरान सीएम भगवंत मान कहते हैं कि लोग कहते हैं कि इलाज बहुत महंगा है और ऐसे में वे अस्पताल नहीं जा सकते। इसके लिए सीएम भगवंत मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत की है वह कहते हैं कि पंजाब के हर परिवार का 10 लाख रुपए का जीवन बीमा होगा और कोई अपना इलाज करवाने में पीछे नहीं रह पाएगा क्योंकि उसके पास पैसे नहीं है। हर परिवार को 10 लाख का पैकेज दिया जाएगा। आप बीमार पड़ने पर हॉस्पिटल जाकर इलाज करवा सकते हैं।

पैसों की कमी की वजह से इलाज से वंचित नहीं रहेंगे पंजाब वासी

वहीं सीएम भगवंत मान के द्वारा कही गई इस बात के बाद वहां मौजूद लोग ताली बजाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान सीएम मान कहते हैं कि अब राज्य का कोई भी व्यक्ति पैसों की कमी की वजह से अपनी बीमारी के इलाज से वंचित नहीं रहेगा। हमारी सरकार द्वारा की गई मुख्यमंत्री सेहत योजना के साथ हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यह निश्चित तौर पर पंजाब के विकास और वहां की जनता के लिए सराहनीय कदम है और इलाज को लेकर यह पहल वाकई पंजाब सरकार की तारीफ करने लायक है जिसकी घोषणा उन्होंने कर दी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026