Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए हर दिन कठोर कदम उठा रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार के नशे के खिलाफ युद्ध अभियान में पंजाब पुलिस भी पूरी तत्परता के साथ अपना योगदान दे रही है। ऐसे में सोमवार को पंजाब पुलिस को अहम सफलता मिली, जिसकी जानकारी पुलिस ने साझा की है। पुलिस ने बताया कि नशा मुक्त पंजाब बनाने की दिशा में कैंपेन के 379वें दिन प्रदेशभर में कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस के मुताबिक, पंजाब की नशा-विरोधी कार्य बल ने नशा-विरोधी अभियान के तहत अपनी लगातार जारी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए, 80 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके पास से 9 किलोग्राम हेरोइन, 700 ग्राम अफीम, 5 किलोग्राम पोस्त के छिलके, 2457 नशीली गोलियां/कैप्सूल और नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले 10400 रुपये बरामद किए। साथ ही 33 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, नशा-विरोधी अभियान के 379 दिनों में अब तक 53712 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भगवंत मान सरकार के इस अभियान में राज्य के पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ दे रहे हैं।
Punjab | Day 379 of #YudhNashianVirudh | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 80 drug smugglers and recovered 9 kg of heroin, 700 grams of opium, 5 kg of poppy husk, 2,457 intoxicant tablets/capsules, and ₹10,400… pic.twitter.com/vM21zAH9B0
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 16, 2026
भगवंत मान सरकार तस्करों के खिलाफ लगातार ले रही है कठोर एक्शन
गौरतलब है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ जो अभियान चला रखा है, उससे प्रदेश के तस्करों की कमर टूट गई है। पंजाब पुलिस आप सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ड्रग तस्करों के विरुद्ध जमकर कठोर कार्रवाई कर रही है। वहीं, मान सरकार ने इस अभियान को रफ्तार देने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में मान सरकार नशे के खिलाफ अभियान को दूसरे चरण पर लेकर गई है। इसके तहत पूरे पंजाब के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ड्रग तस्करों को पकड़ने में पुलिस की मदद करने की अपील की जा रही है। इसके अलावा, मान सरकार ड्रग तस्करों की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर रही है। इससे माफियाओं को एक कठोर संदेश दिया जा रहा है।
