---Advertisement---

Bhagwant Mann: CM मान पंजाब पर लगे नशे के कलंक को मिटाने में जुटे, बोले-‘इसे और सफल बनाने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब पर लगे नशे के कलंक को मिटाने में जुट गए हैं। सीएम मान ने कहा कि पंजाब पर लगे नशे के कलंक को मिटा रहे हैं और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भी कदम उठा रहे हैं। इसे और सफल बनाने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 25, 2025 3:10 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब कई सालों से नशे की गिरफ्त में जकड़ा हुआ है। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आने के बाद से सूबे में नशे के खिलाफ काफी लड़ाई लड़ी है। राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार ने ‘नशे के विरुद्ध’ अभियान भी चला रखा है। ऐसे में रविवार को सीएम भगवंत मान ने प्रदेशवासियों से खास अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर AAP Punjab के अकाउंट से सीएम भगवंत मान ने पंजाब की जनता से सहयोग मांगा है।

Bhagwant Mann ने जनता से मांगा सहयोग

AAP Punjab एक्स पोस्ट पर लिखा गया, ‘आइये मिलकर एक रंगीन पंजाब बनाएं। हम पिछली सरकारों की मिलीभगत से पंजाब पर लगे नशे के कलंक को मिटा रहे हैं और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भी कदम उठा रहे हैं। इसे और सफल बनाने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान कई बार अपनी जनसभाओं में राज्य में नशे को समाप्त करने की प्रतिबद्धता दिखा चुके हैं। राज्य की पुलिस भी नशे के खिलाफ अभियान को काफी गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रही है और प्रदेश में नशे को बढ़ावा देने वालों को लगातार गिरफ्तार कर रही है।

भगवंत मान ने विरोधियों पर साधा निशाना

वहीं, सीएम Bhagwant Mann ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘कांग्रेस का 45 साल बाद पहला काउंसलर जीता था और बीजेपी को 26 साल बाद संसद में 2 सीटें मिली थीं। लोगों के प्यार के चलते हमारी 10-12 साल पुरानी पार्टी के पास बहुत बड़ा जन समर्थन है।’ सीएम मान ने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुई नीति आयोग की बैठक में पंजाब का मजबूती से पक्ष रखा। देश के अनाज भंडारण में 40 प्रतिशत योगदान देने वाले पंजाब को उसका बनता अधिकार देने के लिए कहा।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026