---Advertisement---

Bhagwant Mann ने गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के वार्षिक जोर मेले पर सिख श्रद्धालुओं को दी बधाई, गुरु नानक देव से है खास कनेक्शन

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के वार्षिक जोर मेले पर सिख श्रद्धालुओं को बधाई दी। गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में तीन दिवसीय जोर मेला आयोजित किया जा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 11, 2025 12:44 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सिख श्रद्धालुओं के लिए अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट पर बधाई संदेश लिखा। आम आदम पार्टी के दिग्गज नेता और सीएम मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब के वार्षिक जोर मेले पर सभी नानक नाम लेवा संगत को बधाई। गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब, प्रथम गुरु, धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी के चरणों से छूई हुई भूमि, जहां गुरु साहिब के शब्दों के अनुसार, जब भाई मर्दाना जी ने भूख लगने पर रीठा खाया, तो कड़वा रीठा भी मीठा हो गया।’

Bhagwant Mann ने सिख संगत को दी बधाई

आपकी जानकारी में बढ़ोतरी करने के लिए बता दें कि गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब उत्तराखंड के चंपावत में स्थित है। गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में इस वक्त हर साल लगने वाला तीन दिवसीय जोर मेला आयोजित किया जा रहा है। यह 9 से 11 जून 2025 तक जारी रहेगा। यह मेला सिख श्रद्धालुओं की आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और इसमें देश-विदेश से सैंकड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं। वार्षिक मेले के दौरान गुरुग्रंथ साहिब का पाठ और अखंड पाठ आयोजित किया जाता है। यही वजह है कि सीएम भगवंत मान ने सिख संगत को इस पवित्र दिन पर बधाई दी।

गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब से गुरु नानक देव का खास कनेक्शन

जानकारी के मुताबिक, सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव ने साल 1501 में अपने अनुयायियों के साथ रीठा साहिब की यात्रा की थी। बताया जाता है कि यात्रा के दौरान इस स्थान पर मौजूद रीठे के पेड़ को आर्शीवाद दिया था। इसकी वजह से रीठे के पेड़ मीठे हो गए थे। बता दें कि रीठा या अरीठा (साबुत अखरोट) एक पेड़ होता है। इसके पत्ते गूलर के पत्तों से बड़े, छाल भूरी तथा फल गुच्छों में होते हैं। इसके बाद गुरु नानक देव के भूखे शिष्यों ने उन्हें खाया और अपना पेट भरा। इस तरह गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब का महत्व सिख श्रद्धालुओं के लिए काफी खास है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohammad Amir

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026