Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ से पूरी संगत आनंदित! लाभार्थियों ने की जमकर सराहना; जानें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' की बुर्जुग लोगों ने जमकर प्रशंसा की। साथ ही 2027 में फिर से मान सरकार को लाने का भरोसा दिलाया।

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में लगातार विकास कार्यों को पूरा करने पर जोर दे रही है। सीएम मान की अगुवाई में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार हर क्षेत्र पर बराबरी के साथ ध्यान दे रही रही है। मान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार और निवेश के अलावा अन्य सेक्टर्स को भी आगे बढ़ाने का पुरजोर प्रयास कर रही है। ऐसे में पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की काफी प्रशंसा हो रही है। लाभार्थियों ने मान सरकार की तारीफ करते हुए 2027 में एक बार फिर से आप सरकार को लाने का भरोसा दिलाया।

Bhagwant Mann सरकार की लाभार्थियों ने जमकर प्रशंसा की

आप की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया, ‘मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा योजना से संगत पूरी तरह आनंदित! मोहाली की संगत ने मान सरकार की योजना की सराहना की और 2027 में सीएम भगवंत मान की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का भरोसा दिलाया।’

वहीं, बीते दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जलालाबाद में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में कहा, ‘चूंकि जलालाबाद एक सीमावर्ती क्षेत्र है, इसलिए सरकारी डॉक्टर और शिक्षक यहां ड्यूटी करने नहीं आते; इसलिए उनके लिए एक कानून बनाया गया है कि वे कम से कम 2 साल तक सीमावर्ती क्षेत्र में काम करें। इस दौरान, उन्हें एक अलग भत्ता भी मिलेगा और उन्हें मिलने वाले पॉइंट्स भविष्य की नौकरियों में भी काम आएंगे।’

भगवंत मान बोले- ‘जान-बूझकर इस इलाके को पिछड़ा हुआ बनाए रखा’

पंजाब सीएम भगवंत मान ने जलालाबाद में अकाली दल पर तंज कसा और कहा, ‘सुखबीर बादल जलालाबाद से एमएलए रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस इलाके में न तो कोई पानी का पाइप लगवाया और न ही कोई नल, उन्होंने जान-बूझकर इस इलाके को पिछड़ा हुआ बनाए रखा। लेकिन मैं आपके इलाके को आखिरी नहीं, बल्कि पहली विधानसभा सीट मानता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘विरोधियों के बीच भगवंत मान को ज्यादा से ज्यादा गालियां देने की होड़ लगी हुई है। उन्हें पंजाब से जुड़ी कोई परवाह नहीं है, वे तो बस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी बारी आए और वे मेरे गले में फंदा डाल दें।’

Exit mobile version