---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने गेहूं खरीद के सीजन से पहले पूरे किए सभी इंतजाम, किसानों को मिलेगी पिछले साल से ज्यादा MSP

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए सभी मंडियों में पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने गेहूं खरीद के सीजन से पहले किसानों को पिछले साल से ज्यादा एमएसपी देने की घोषणा की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 31, 2026 3:11 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के सभी किसानों को भगवंत मान सरकार ने बड़ी राहत देते हुए खास इंतजाम कर लिए हैं। भगवंत मान सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस संबंध में अहम जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने बताया, गेहूं खरीद का सीजन 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है, मान सरकार ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के सभी अन्नदाताओं का ध्यान रखने के लिए तैयार है।

भगवंत मान सरकार ने किसानों को दी खास खुशखबरी

पंजाब की भगवंत मान सरकार में मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा, ‘पंजाब में 1897 मंडियां पहले से मौजूद हैं, 267 अस्थायी मंडियों का इंतजाम किया गया है। किसानों को 2585 रुपये एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगी, जो पिछले साल से 160 रुपये अधिक है। अप्रैल महीने के लिए सीसीएल 30973 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।’

उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने 122 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था, लेकिन हमने 132 लाख मीट्रिक टन गेहूं की व्यवस्था की है। 4.80 लाख गांठें उपलब्ध हैं, हम 5.28 लाख गांठों तक की व्यवस्था कर रहे हैं। विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जाने वाली खरीद के बारे में भी जानकारी दी गई। फसलों की खरीद की प्रक्रिया पिछले 4 वर्षों की तरह ही सुचारू रूप से चलेगी। मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मंडियों का निरीक्षण करेंगे।’

सीएम भगवंत मान पटियाला वासियों को दी बड़ी सौगात

उधर, पिछले दिन आप के सीनियर लीडर और पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने पटियाला में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। सीएम ने कहा, ‘बड़ी संख्या में पहुंचे क्रांतिकारी लोगों का जोश और उत्साह देखकर बेहद खुशी हुई। सनौर हलके में लगभग 49.60 करोड़ रुपये की लागत से लिंक सड़कों का नवीनीकरण और 27 करोड़ रुपये की लागत से नहरों की कंक्रीट लाइनिंग जैसे बड़े विकास कार्यों की शुरुआत की। इससे 83 गांवों के 40 हजार से अधिक एकड़ खेतों को नहरी पानी मिलेगा। पूरे राज्य में सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम जारी हैं। आम आदमी की सरकार लोगों के हक में लगातार फैसले ले रही है। जनता को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

Rain Alert 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 12, 2026