---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए उठाया राहतभरा कदम, पंजाब को फिर से अग्रणी बनाने के लिए लागू हुई विशेष योजना; जानें खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार बाढ़ पीड़ितों के लिए खास निर्णय ले रही है। ऐसे में मान सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक विशेष योजना को लागू कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 2, 2025 2:30 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए लगातार राहतभरे फैसले ले रही है। भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव सहायता कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर आप की पंजाब यूनिट ने मान सरकार द्वारा लिए गए खास निर्णय की जानकारी साझा की है। माना जा रहा है कि पंजाब सरकार इस विशेष कदम से उनके पुनर्वास में काफी लाभ मिल सकता है।

बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता में जुटी हुई है Bhagwant Mann सरकार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार बाढ़ पीड़ितों को पूरे देश से अधिक मुआवजा दे रही है। साथ ही पंजाब में जिन खेतों की रेत उनकी अपनी है, उनसे रेत निकालने के लिए एक विशेष योजना लागू की गई है। इस संबंध में आप की पंजाब इकाई ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी है। आप की पंजाब यूनिट ने पोस्ट में लिखा, ‘मान सरकार बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बाढ़ पीड़ितों को पूरे देश से ज्यादा मुआवजा दिया गया है और जिन खेतों की रेत उनकी अपनी है, उनसे रेत निकालने के लिए एक विशेष योजना लागू की गई है। मान सरकार पंजाब को फिर से अग्रणी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

‘पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन’ के तहत भगवंत मान सरकार की खास पहल

इसके अलावा, पंजाब में आप सरकार कई अन्य योजनाओं को भी जमीन पर उतारने का काम कर रही है। इसी कड़ी में मान सरकार ने ‘पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन’ के तहत चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय में ‘आजीविका’ नाम एक विशेष काउंटर की शुरुआत की गई है। इस सरकारी काउंटर पर लोगों को प्राकृतिक शहद, मुरब्बा समेत कई अन्य चीजों की बिक्री शुरू की गई है।

आप की पंजाब इकाई ने एक्स पर ट्वीट कर बताया, ‘स्वाद पंजाब दा, रंग परंपरा दा’, यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि पंजाब की विरासत को संजोने की एक सोच और प्रतिबद्धता है, जिसके तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में ‘आजीविका’ नाम से एक अग्रणी काउंटर शुरू किया गया है। यहां पंजाब की समृद्ध विरासत के प्रतीक फुलकारी और पंजाबी जूतियों के अलावा, 100 प्रतिशत शुद्ध और प्राकृतिक शहद, मुरब्बा जैसे जैविक खाद्य पदार्थ भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026