Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार अपने कार्यकाल में अभी तक कई सरकारी योजनाओं को शुरू कर चुकी है। आप यानी आम आदमी पार्टी राज्य के निवासियों के लिए सभी जरूरी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम कर रही है। आप सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत की है। इस स्कीम के तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का सालाना इलाज मुफ्त में दिया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के लोगों के सिर से मेडिकल खर्चे का बोझ कम हो गया है।
Bhagwant Mann सरकार दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम लाई
आप की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पर बताया है कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सिर्फ राज्य ही नहीं, मान सरकार दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम लाई है। हर दिन कई जरूरतमंद परिवारों को फ्री इलाज मिल रहा है। हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह खुद भी प्रदेश के जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।
आप सरकार के मुताबिक, पंजाब का हर निवासी जिसके पास पंजाब आधार कार्ड और वोटर कार्ड है, वह मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड पाने के लिए योग्य है। विपक्ष के फैलाए जा रहे झूठ से बचें, अपना मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड जरूर बनवाएं और मेडिकल खर्च की चिंता से छुटकारा पाएं।
ਦੇਸ਼ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਦੁਨੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਲਿਆਈ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ!
ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਹੀ ਅਨੇਕਾਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ, ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਖ਼ੁਦ ਜੁਟੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ#AAPKaSehatCard pic.twitter.com/1K6yIGcKjm
— AAP Punjab (@AAPPunjab) February 15, 2026
भगवंत मान सरकार जरूरतमंद परिवारों को दे रही मुफ्त इलाज
पंजाब भगवंत मान सरकार का कहना है कि ऐसे जरूरतमंद परिवार के लिए 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड वरदान जैसा है, जिस भाई का टखना टूट गया था, उसका कार्ड भी तुरंत बन गया और अगले दिन ऑपरेशन भी हो गया, बिना एक भी रुपया दिए, हेल्थ कार्ड के जरिए सरकार ऐसे परिवारों की जिदगी में खुशियां वापस ला रही है।
वहीं, मान सरकार में हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा हॉस्पिटल पटियाला में 81.80 करोड़ रुपये की लागत से बने 256 बेड के मॉडर्न ट्रॉमा सेंटर और 13.53 करोड़ रुपये की लागत से बने जूनियर डॉक्टर्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने 56 लाख रुपये की लागत से बन रहे सेंट्रल फैसिलिटी सेंटर का भी नींव पत्थर रखा, जिसमें इमरजेंसी, एडमिशन और बिलिंग जैसी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी।ऐसे में स्वास्थ्य क्षेत्र में मान सरकार प्रदेश की जनता के लिए लगातार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।






