---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की हेल्थ क्रांति से लोगों को मिल रहा मुफ्त इलाज, जरूरतमंद परिवारों के लिए साबित हो रहा वरदान; बुजुर्ग की बची जान

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान राज्य के सभी लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहे हैं। ऐसे में मान सरकार की अनोखी पहल की वजह से एक बुजुर्ग की जान बच गई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2026 5:46 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार जनता के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना चला रही है। इस योजना के तहत सभी परिवारों को साल का 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। आप यानी आम आदमी पार्टी की इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को हेल्थ कार्ड बनवाना होगा। ऐसे में आप की पंजाब यूनिट ने बताया है कि मान सरकार के हेल्थ कार्ड से मुफ्त इलाज मिला और एक जरूरतमंद बुजुर्ग की जान बच गई।

Bhagwant Mann सरकार जरूरतमंद परिवारों की कर रही मदद

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बताया कि गुरदास नंगल (गुरदासपुर) के रहने वाले सुलाखन सिंह के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर थी, डॉक्टरों ने दिल की बीमारी के इलाज का खर्च 2.5 लाख से 3 लाख रुपये बताया था मान सरकार द्वारा दिए गए कार्ड के ज़रिए, स्टेंट और दवाइयों समेत पूरा इलाज मुफ्त में हुआ।

मान सरकार ने पंजाब के परिवारों के इलाज के खर्च की चिंता दूर की। काफी कोशिशों के बावजूद, प्राइवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च आता है। शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, मान सरकार ने बेहतरीन काम किया है। मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान से कम नहीं। पंजाब के हर परिवार से अपील है कि 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने वाले कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं।

सीएम भगवंत मान ने खास आयोजन में लिया हिस्सा

उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते दिन चंडीगढ़ में ‘डॉ. महिंदर सिंह रंधावा साहित्य और कला मेला-2026’ में हिस्सा लिया। सीएम मान ने कहा, ‘आज मैंने चंडीगढ़ में आयोजित ‘डॉ. महिंदर सिंह रंधावा साहित्य और कला मेला-2026′ में हिस्सा लिया। हमारा मुख्य उद्देश्य पंजाब की समृद्ध विरासत और कला को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों को उनकी जड़ों से जोड़ना है।’ उन्होने कहा, ‘पंजाबी मातृभाषा के बारे में चर्चा हुई। अपनी मातृभाषा को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026