---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में मान सरकार ने लॉन्च किया स्वच्छता अभियान, कचरा फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना; स्वास्थ्य मंत्री ने की खास अपील

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने स्वच्छता अभियान लॉन्च किया है। मान सरकार अब कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाएगी। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से खास अपील की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 11, 2026 3:42 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को शुरू कर रही है। ताकि पंजाब को विकास के पथ पर लेकर जाया जा सके। इसी क्रम में आप यानी आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ‘माई पटियाला, आई एम द राइडर’ स्वच्छता अभियान लॉन्च किया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने पटियाला के त्रिपुरी इलाके में लोगों से मिलकर उनसे खास अपील की।

Bhagwant Mann सरकार ने लोगों से की खास अपील

आप की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर बताया, अभियान के तहत, शहर के हर घर में गीले और सूखे कचरे के लिए डस्टबिन दिए जाएंगे और घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा किया जाएगा। इसके साथ ही, अलग-अलग जगहों पर कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने वहां के निवासियों से भी मुलाकात की और उनसे अपने इलाके और शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की। भगवंत मान सरकार के इस अभियान से पंजाब को स्वच्छ बनाने में काफी मदद मिल सकती है।

भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठा रही

उधर, पंजाब की भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठा रही है। आप की पंजाब इकाई ने बताया, ‘नशे के खिलाफ मैदान में ‘विलेज गार्ड्स’ उतरे। मान सरकार के ‘नशे के खिलाफ जंग 2.0′ अभियान के तहत, दिरबा विधानसभा क्षेत्र के डंडियाल गांव के लोगों ने नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए पैदल मार्च किया।’

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ जंग 2.0 में लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग में पंजाब के लोगों ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ सरकार का साथ दिया है। इसी कड़ी में, बवानीगढ़ ब्लॉक के बत्रियाना गांव के लोगों ने ड्रग्स के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए पैदल मार्च निकाला।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026