---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान को किया तेज, तरनतारन में पुलिस ने नशा तस्करों के घर को पीले पंजे से किया ध्वस्त

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश से नशे की समस्या को समाप्त करना चाहते हैं। इस क्रम में नशे के खिलाफ युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस भी लगातार ड्रग तस्करों के विरुद्ध सख्त रूख अपना रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 27, 2025 5:00 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए लगातार कठोर कदम उठा रहे हैं। सीएम मान ने पुलिस प्रमुख डीजीपी को भी ड्रग तस्करों और नशे का कारोबार करने वालों से सख्ती के साथ निपटने का निर्देश दिया हुआ है। यही वजह है कि पंजाब पुलिस भी मान सरकार के नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को तेजी से सफल बना रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस ने तरनतारन में एक नशा तस्कर मां-बेटों के लाखों रुपये के मकान को पीला पंजा यानी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

Bhagwant Mann सरकार ने नशा तस्करों पर लिया बुलडोजर एक्शन

‘Punjab Kesari.in’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के तरनतारन जिले के कस्बा चोला साहिब में जेल में बंद नशा तस्कर मां-बेटों के मकान पर सख्त एक्शन लेते हुए बुलडोजर से तोड़ दिया। जिले के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया, ‘डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत जिले में पहले भी कई नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है। आज बुधवार को कस्बा चोला साहिब निवासी सुखचैन सिंह उर्फ ​​सोनू और धर्म कौर नामक मां-बेटे के खिलाफ लाखों रुपये के रिहायशी मकान को ध्वस्त किया गया, जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। यह अवैध संपत्ति थी और फिलहाल दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।’ ऐसे में पुलिस भगवंत मान सरकार के नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

सीएम भगवंत मान नशे की समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

गौरतलब है कि Bhagwant Mann सरकार इससे पहले भी पंजाब के अलग-अलग जिलों में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर चुकी है। वहीं, कुछ दिनों पहले पंजाब के डीजीपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ राज्य से ड्रग नेटवर्क को समाप्त करने के लिए अहम बैठक की थी। इसके अलावा मान सरकार प्रदेश से नशे की दिक्कत को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए कई कदम उठा रही है। साथ ही मान सरकार नशे के जाल में फंसे हुए युवाओं को एक बार फिर से नई जिंदगी देने का प्रयास कर रही है। इसके लिए मान सरकार सूबे में रिहैब सेंटर चला रही है, जहां पर नशे की लत छोड़ने में युवाओं की मदद की जाती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026