---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार स्कूली एजुकेशन को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, शिक्षा मंत्री ने स्कूल में जाकर छात्रों से जानी मौजूदा स्थिति; उठाया यह कदम

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार स्कूली एजुकेशन को बढ़िया करने की दिशा में कई कदम उठा रही है। शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूल में जाकर छात्रों से स्थिति को जाना।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 18, 2026 2:32 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के सभी वर्गों के लिए समानता के साथ कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता संभालने के बाद एजुकेशन सेक्टर में कई अहम बदलाव किए हैं। इसमें स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसे कदम भी शामिल हैं। मान सरकार के इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर माना गया। आप सरकार ने इसके बाद भी प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। ऐसे में मान सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक सरकारी स्कूल में पहुंचकर छात्रों से ताजा स्थिति की जानकारी ली।

Bhagwant Mann सरकार स्कूली छात्रों को दे रही बेहतर एजुकेशन

पंजाब की भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई को कितना गंभीरता से लेती है, इस बात का प्रमाण शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरप्राइज विजिट करके दे दिया। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस माछीवाड़ा साहिब के सरकारी स्कूल पहुंचे, पढ़ाई के मामले में पिछड़ रहे बच्चों के लिए दुख जताया और टीचरों और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की। ऐसे में मान सरकार की पंजाब शिक्षा क्रांति मिशन काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप सरकार समय-समय पर स्कूली छात्रों को बेहतर एजुकेशन देने के लिए कठोर फैसले ले रही है।

वही, हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ‘माछीवाड़ा साहिब में सरकारी स्कूलों का सरप्राइज विजिट किया और एकेडमिक स्टैंडर्ड और पूरे काम का रिव्यू किया। हमारे लिए हमारे बच्चों की पढ़ाई से अधिक जरूरी कुछ नहीं है। कोई भी टीचर जो काम में लापरवाही या लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। आज सभी प्राइमरी स्कूल के टीचरों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। जब स्टूडेंट्स की पढ़ाई की बात हो तो कोई कॉम्प्रोमाइज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भगवंत मान सरकार ‘शिक्षा क्रांति मिशन’ को दे रही रफ्तार

उधर, इससे पहले हरजोत सिंह बैंस ने स्टेट अवार्डी टीचर की तारीफ करते हुए कहा, ‘लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर नीलों के पास गांव घुलल का सरकारी प्राइमरी स्कूल, हमारे स्टेट अवार्डी टीचर संजीव कुमार और पूरी स्कूल टीम ने इस गांव के स्कूल की सूरत पूरी तरह बदल दी है। एजुकेशन मिनिस्टर होने के नाते मुझे ऐसे डेडिकेटेड टीचरों पर बहुत गर्व है जो अपने कमिटमेंट और कड़ी मेहनत से हमारे बच्चों का भविष्य बना रहे हैं।’ ऐसे में भगवंत मान सरकार पंजाब में शिक्षा क्रांति मिशन के जरिए स्कूली छात्रों को उच्च शिक्षा देने का पूरा प्रयास कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026