Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस प्रदेश के ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ा एक्शन ले रही है। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार के नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस संबंध में पंजाब पुलिस ने सोमवार को काफी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। पुलिस ने बताया कि नशे के विरूद्ध अभियान के 337वें दिन ड्रग्स तस्करों पर कड़ा एक्शन लिया गया है।
Bhagwant Mann सरकार पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए ले रही एक्शन
पंजाब पुलिस के मुताबिक, नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के 337वें दिन पूरे राज्य में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 73 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 2.8 किलोग्राम हेरोइन, 252 ग्राम अफीम, 386 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 14730 रुपये ड्रग्स से कमाए गए पैसे बरामद किए। साथ ही 30 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशों के तहत अपने राज्यव्यापी एंटी-ड्रग अभियान को तेज करते हुए हर दिन ड्रग तस्करों पर कार्रवाई कर रही है।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟑𝟕 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 |@ANTFPunjab
Intensifying its statewide anti-drug campaign, Punjab Police arrested 73 drug smugglers and recovered 2.8 kg heroin, 252 gms opium, 386 intoxicant tablets/capsules, and ₹14,730 drug proceeds.… pic.twitter.com/cW6nOZ1HsP
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 2, 2026
भगवंत मान सरकार जनता की भलाई के लिए उठा रही कड़े कदम
गौरतलब है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पुलिस लगातार ड्रग तस्करों की कमर तोड़ रही है। पुलिस ने अब तक प्रदेश के कई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनकी अवैध संपत्ति को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया है। साथ ही मान सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को आगे बढ़ाते हुए 2.0 की शुरुआत की है। आप सरकार की नशा मुक्त पंजाब बनाने की मुहिम में प्रदेशवासियों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा, मान सरकार ने राज्य में गैंगस्टर्स के खात्मे के लिए भी एक खास अभियान को शुरू किया है। ऐसे में पंजाब सरकार राज्य के निवासियों की भलाई के लिए लगातार कड़े फैसले ले रही है।
