---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ड्रग्स के खिलाफ युद्ध अभियान में नशे के जाल को खत्म करने पर अडिग, 3 साल से जमीनी स्तर पर हुआ काम

Bhagwant Mann: ड्रग्स के खिलाफ युद्ध मैदान में पंजाब की मान सरकार अडिग है और ऐसे में किसी भी तरह पंजाब नशे के जाल से खत्म हो इस दिशा में काम किया जा रहा है। 2022 की तुलना में 2025 में बदलाव देखने को मिला है और इसमें जनता का भी हाथ है। जानिए डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2025 4:42 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: ड्रग्स का नामों निशान खत्म करने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार अडिग है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं से लेकर पंजाब पुलिस तक का साथ मिल रहा है। इस सब के बीच आप पंजाब द्वारा एक वीडियो जारी किया गया जहां आप के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू 2022 से 2025 तक हुए बदलाव को जमीनी स्तर का बताया। ड्रग्स के विरुद्ध अभियान की सफलता को लेकर जो कहा वह वाकई भगवंत मान सरकार की मेहनत के परिणाम को बताने के लिए काफी है। जहां तस्करी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर आप के वरिष्ठ नेता ने क्या कहा है।

Bhagwant Mann सरकार को गांव के लोगों से भी मिला साथ

आप नेता बलतेज पन्नू ने भगवंत मान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि “ड्रग्स के विरोध युद्ध अभियान के अंतर्गत पंजाब नशे के जाल को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 2022 की तुलना में 2025 में एनडीपीएस के तहत गिरफ्तारियां और हेरोइन की जब्ती की संख्या ड्रग्स के विरुद्ध अभियान की सफलता और नशा मुक्ति मोर्चा द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए अच्छे काम का प्रमाण है। गांव के लोगों ने भी सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ नशा तस्करों की जानकारी साझा की है।”

मान सरकार ड्रग्स फ्री पंजाब बनाने के लिए है सख्त

आप पंजाब ने इस वीडियो को जारी करते हुए लोगों को पूरी जानकारी दी है इसके साथ ही पंजाब में तस्करी के बढ़ते खौफ के बीच आम जनता भी भगवंत मान सरकार को साथ दे रही है। उन सभी लोगों की गिरफ्तारी हो रही है जो ड्रग्स सिंडिकेट को बढ़ावा देते हैं। आए दिन पंजाब से जुड़े हुए नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाता है। पंजाब पुलिस ऐसे लोगों की गिरफ्तारी भी करती है। भगवंत मान सरकार ड्रग्स माफिया को खत्म करने के लिए एक से बढ़कर एक अभियान चला रहे हैं जो कहीं ना कहीं पंजाब को ड्रग फ्री बनाने के लिए कारगर साबित हो रहा है। यही वजह है कि दिन प्रतिदिन संख्याओं में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 1, 2026

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026