---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार TB की बीमारी के खिलाफ चला रही अभियान, हेल्थ कार्ड के जरिए लोगों को मिल रही पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र की हर परेशानी को दूर करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मान सरकार टीबी की बीमारी को भी खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2026 4:55 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में बिना रुके, बिना थके भगवंत मान सरकार सूबे को उन्नति की राह पर लेकर जा रही है। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र पर बराबरी के साथ ध्यान दे रही है। राज्य के निवासियों को मुफ्त में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को काफी लाभ हो रहा है। पटियाला में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने टीबी उन्मूलन अभियान के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप सरकार की हेल्थ क्षेत्र में किए गए शानदार कार्यों की जानकारी दी।

Bhagwant Mann सरकार टीबी की समस्या पर दे रही खास ध्यान

पंजाब की भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, ‘अगर किसी को पता चलता है कि उसे टीबी है, तो वह इसे छिपाने की कोशिश करता है, जिससे बीमारी और ज्यादा फैलती है। मान सरकार देश की एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने न केवल टीबी की समस्या पर ध्यान दिया है, बल्कि 10 लाख रुपये के हेल्थ कार्ड के साथ पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा की भी बात की है।’

मान सरकार ने पूरे पंजाब में ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई है। इस मुफ्त योजना के जरिए पंजाब के निवासियों को सालाना आधार पर 10 लाख रुपये तक का इलाज मिलता है। इस स्कीम के जरिए राज्यभर में सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में फ्री उपचार की सुविधा दी जा रही है।

भगवंत मान सरकार स्वास्थ्य ढांचे को कर रही मजबूत

वहीं, पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए 500 से ज्यादा आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकों को खोला है। इसमें सभी को मुफ्त दवाई, टेस्ट और खास हेल्थ सलाह भी दी जाती है। इससे गांवों के साथ शहरों में रहने वाले निवासियों को भी बड़ा लाभ मिलता है। साथ ही मान सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों की हालत को सुधारने का काम किया है।

आप सरकार अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बना रही है। कई जगहों पर जरूरत के हिसाब से नई मशीनें और सुविधाएं जोड़ी जा रही है। साथ ही खाली पड़े डॉक्टर और स्टाफ के पदों को भरा जा रहा है। सरकार ने सूबे में एम्बुलेंस सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया है। साथ ही रिस्पॉन्स टाइम कम करने की कोशिश की गई है। इससे नागरिकों को सही समय पर मुफ्त में बढ़िया उपचार मिल रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

अप्रैल 11, 2026