---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार पंजाब को डिजिटल क्रांति की ओर ले जा रही! कैबिनेट मंत्री ने नए क्लासरूम का किया उद्घाटन; छात्रों को मिलेगी मॉडर्न शिक्षा

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार शिक्षा के आधुनिकीकरण को गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रही है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने नए क्लासरूम का उद्घाटन किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2026 4:20 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने बीते 4 सालों में शिक्षा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक सुधार किए हैं। यही वजह है कि अब सूबे के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार ने एक और शानदार कार्य किया है। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक शिक्षा क्रांति के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जीएचएस झेला आमदा शकरगढ़ पहुंचे।

भगवंत मान सरकार शिक्षा के आधुनिकीकरण को दे रही सर्वोच्च प्राथमिकता

पंजाब की भगवंत मान सरकार सूबे को डिजिटल क्रांति की ओर लेकर जा रहे हैं। ऐसे में मान सरकार में कैबिनेट मंत्री ने सिहोरा कलां गांव के सरकारी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 9.5 लाख रुपये की लागत से बने नए क्लासरूम का उद्घाटन किया। ऐसे में मान सरकार ने शिक्षा के आधुनिकीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में उजागर किया है।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य स्कूलों को बेहतर बनाना है, ताकि बच्चे जीवन में ऊंची उड़ान भर सकें। जिस परिवार का कोई बच्चा पढ़ाई-लिखाई के बल पर सफलता हासिल कर लेता है, तो यह मान लीजिए कि उस परिवार से गरीबी पूरी तरह मिट गई है। यदि आपके बच्चे पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई नौकरी पा लेते हैं, तो बच्चों के प्रति आपके कर्तव्य की पूर्ति हो जाती है।’

भगवंत मान सरकार छात्रों को ग्लोबल स्तर की एजुकेशन देने के लिए प्रतिबद्ध

गौरतलब है कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने स्कूल ऑफ एमीनेंस की शुरुआत की है। इसके तहत इन स्कूलों में छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ मॉडर्न शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही एडवांस लैब और स्पोर्ट्स फैसेलिटी भी दी जाती है। मान सरकार के इस कदम से स्कूली छात्रों के करियर में और भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। सरकार छात्रों को गाइडेंस और स्किल की ट्रेनिंग भी देती है।

मान सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार किया है। इसके तहत स्कूलों की बिल्डिंग, बिजली, पानी और साफ-सफाई के साथ फर्नीचर भी बेहतर किया गया है। ऐसे में मान सरकार मुफ्त में सरकारी स्कूलों में शानदार सुविधाएं दे रही है, जिससे छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने में मदद मिल रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026