---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के जरिए रख रही जनता की सेहत का ध्यान, लोगों को इलाज के खर्च की चिंता से मिली आजादी

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है। इससे लोगों को इलाज के लिए खर्च की टेंशन खत्म हो जाती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 4, 2026 4:36 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: आप यानी आम आदमी पार्टी की अगुवाई में पंजाब के लोगों को हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों की सेहत का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री सेहत योजना को शुरू किया था। ऐसे में सूबे की जनता बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ उठा रही है। सरकार की इस योजना के तहत कई जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में बेहतर इलाज मिल रहा है। ऐसे में लोगों को अब अपने और अपने परिजनों के इलाज के लिए खर्च की टेंशन से मुक्ति मिल गई है।

Bhagwant Mann सरकार हर नागरिक को दे रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

आप की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पर बताया, ‘मान सरकार पहली ऐसी सरकार है, जो जनता की सेहत का ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री सेहत योजना के जरिए इसने हर पंजाबी को 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड देकर मुफ्त इलाज देने की जिम्मेदारी ली है, जिससे लोगों को इलाज के खर्च की चिंता से आजादी मिली है।’

भगवंत मान सरकार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब के सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज लिया जा सकता है। इस योजना का लाभ पंजाब के सभी निवासी ले सकते हैं। इस योजना में कोई आय सीमा या विशेष पात्रता नहीं है, इसका लाभ हर परिवार को मिलता है। बच्चों के लिए माता-पिता के वोटर कार्ड या आधार कार्ड का उपयोग होता है। सरकार ने इसमें कई बीमारियों को कवर किया है। इसमें गंभीर रोग जैसे कैंसर और हृदय रोग से संबंधित बीमारियां भी शामिल हैं।

सीएम भगवंत मान ने नौजवानों की भर्ती की जानकारी दी

इसके अलावा, पंजाब के सीएम भगवंत मान राज्य के नौजवानों के लिए सरकारी भर्ती कर रहे हैं। सीएम मान ने पिछले दिनों बताया था, ‘पंजाब पुलिस अपनी बहादुरी और दृढ़ निश्चय के लिए पहचानी जाती है। आज पुलिस विभाग में लगभग 2600 अधिकारी शामिल किए गए हैं। हम पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार के परिवार में सभी का स्वागत करते हैं। साल 2026 में पुलिस विभाग में 3400 और नौजवानों की भर्ती की जाएगी।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026