---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने “मिशन चारदीकला” के तहत लोगों को दी वित्तीय सहायता, 190 परिवारों को वितरित किए 1.81 करोड़ रुपये के चेक

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार "मिशन चारदीकला" के तहत बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए आर्थिक मदद कर रही है। मान सरकार ने पठानकोट जिले के 190 परिवारों को 1.81 करोड़ रुपये के चेक बांटे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 2, 2026 3:17 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पिछले साल पंजाब में कई दशकों बाद भीषण बाढ़ आई थी। इसमें पूरा पंजाब जलमग्न हो गया था। साथ ही लाखों एकड़ की फसलें भी पानी में डूब गई थी। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार अब “मिशन चारदीकला” और पुनर्वास अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सरकार राज्य को एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई करनी शुरू कर दी है।

भगवंत मान सरकार बाढ़ पीड़ितों को वितरित किए राहतभरे चेक

पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने पठानकोट जिले के निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 190 परिवारों को कुल 1.81 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए। ऐसे में आप सरकार के इस कदम से बाढ़ पीड़ितों को काफी हद तक राहत मिल सकती है।

मान सरकार ने इस मिशन का नाम “चढ़दीकला” पंजाबी भावना से लिया गया है, जिसका मतलब है, हर मुश्किल में भी हौसला और सकारात्मकता बनाए रखना। इस अभियान का मुख्य बिंदु हैं बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान को कम करना। साथ ही उनके टूटे घरों का पुनर्निर्माण करना। साथ ही प्रभावित क्षेत्र के सड़क, पुल, स्कूल और अस्पताल की मरम्मत को जोर देना। इसके अलावा, मान सरकार इस मिशन के जरिए प्रदेश के किसानों की भी आर्थिक मदद करना चाहती है। बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के बाद दोबारा खेती शुरू करने में सहायता मिलेगी।

सीएम भगवंत मान बोले- ‘हमारी सरकार लगातार क्रांतिकारी कदम उठा रही’

वहीं, पंजाब के मुख्यंत्री भगवंत मान ने बीते दिन चंडीगढ़ में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की शानदार उपलब्धियों की जानकारी दी। सीएम मान ने कहा, ‘पंजाब के गांवों की तस्वीर बदलने के लिए हमारी सरकार लगातार क्रांतिकारी कदम उठा रही है, 2367 करोड़ रुपये के विकास कार्य, शामलात जमीनों से कब्जे हटाकर 1842 करोड़ रुपये की आमदनी, 3000 नए खेल मैदान, गांवों में बच्चों के लिए लाइब्रेरी और 58303 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।’

उन्होंने कहा, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत गांवों को सुरक्षित बनाने के लिए 12000 ‘विलेज डिफेंस कमेटियां’ गठित की गईं। रिकॉर्ड 2900 से अधिक पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गईं। हमारा लक्ष्य सिर्फ विकास नहीं, बल्कि हर गांव को मॉडल बनाकर ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करना है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026