---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार शहीदों और उनके परिवारों के साथ, सीएम मान ने पुलिसकर्मियों के बलिदान को सलाम करके किया सहायता राशि का ऐलान

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बलिदान को सलाम करते हुए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 23, 2026 2:13 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के हर वर्ग और हर नागरिक की भलाई के लिए लगातार प्रयायरस है। बीते दिनों पंजाब के गुरदासपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार के बलिदान पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। उनका बलिदान हम सभी को सम्मान और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीदों के लिए सहायता राशि का भी ऐलान किया।

CM Bhagwant Mann ने किया शहीदों के परिवारों की मदद का ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ‘शहीद ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की बहादुरी और महान बलिदान को सलाम, जिन्होंने ड्यूटी करते हुए अपनी जान दे दी। पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया रकम देगी, जबकि HDFC बैंक 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त इंश्योरेंस रकम देगा। हम अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका बलिदान हम सभी को सम्मान और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है।’

भगवंत मान सरकार गंभीरता के साथ कर रही मामले की जांच

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार मृत पाए गए। यह पुलिस चौकी भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। सुबह लगभग 8 बजे आदियां गांव के सरपंच कमलजीत सिंह जब पोस्ट पर पहुंचे तो एएसआई कुर्सी पर और होमगार्ड चारपाई पर रजाई ओढ़े मृत अवस्था में मिले। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। ऐसे में पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। ऐसे में भगवंत मान सरकार के इस निर्णय की हर कोई प्रशंसा कर रहा है और इसे शहीदों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बता रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Punjab News:

मार्च 7, 2026