---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए उठाए कई बड़े कदम, कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लिया जायजा

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। मान सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 172 एम्बुलेंस तैनात कर दी हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 17, 2025 4:28 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में इस साल मानसून के दौरान अभी तक अच्छी बारिश देखने को मिली है। ऐसे में राज्य की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में पंजाब में कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फौरन एक्शन में आ गए हैं। मान सरकार ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। ‘AAP’ की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर इसकी अहम जानकारी शेयर की है।

Bhagwant Mann सरकार ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए उठाएं ये कदम

पंजाब में सीएम भगवंत मान की प्रमुखता में आम आदमी पार्टी जनता के लिए दिन-रात काम कर रही है। ऐसे में AAP की पंजाब इकाई ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया है कि मान सरकार ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों को उठाया है। मान सरकार ने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर रखा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 172 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। 438 तुरंत प्रतिक्रिया दल और 323 मोबाइल चिकित्सा दल तैनात की गई हैं। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में भी एम्बुलेंस तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं। मान सरकार पंजाब के हर एक नागरिक को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

उधर, Bhagwant Mann सरकार में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने रविवार को भोया विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने स्थानीय निवासियों से व्यक्तिगत रूप से जमीनी हालात का जाएजा लिया। सीमा चौकियों का दौरा कर ताजा जानकारी हासिल की और आश्वासन दिया कि मान सरकार लगातार इन हालातों पर नजर रख रही है और बाढ़ से पैदा होने वाली हर कठिनाई का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026