---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति तस्करों का कर रही भंडाफोड़, पंजाब पुलिस ने किया पाकिस्तान से संबंध रखने वाले मॉड्यूल का खुलासा

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ड्रग तस्करों और गैंगस्टर्स के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस को इस संबंध में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 3, 2026 1:17 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार सूबे में नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। पंजाब पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सीमा पार यानी पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया।

Bhagwant Mann सरकार ड्रग्स के खिलाफ अपना रही जीरो-टॉलरेंस नीति

पंजाब पुलिस के डीजीपी के मुताबिक, ‘एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में, फिरोजपुर पुलिस ने सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, गांव चंडीवाला, थाना सदर फिरोजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और 5.507 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।’

डीजीपी ने आगे बताया, ‘शुरुआती जांच में उसके पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध होने का पता चला है। एक एफआईआर दर्ज की गई है, और टीमें आगे और पीछे के कनेक्शन की जांच कर रही हैं। पंजाब पुलिस ड्रग्स के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति और ड्रग-मुक्त, सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भगवंत मान सरकार ड्रग्स के खिलाफ तेज कर रही जंग अभियान

उधर, सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है। पंजाब की आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशे के विरुद्ध अभियान को नई रफ्तार देते हुए इसका दूसरा वर्जन लॉन्च कर दिया है। मान सरकार के इस कैंपेन के साथ पंजाब की जनता भी जुड़ रही है। वहीं, पंजाब पुलिस ड्रग्स तस्करों और गैंगस्टर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उनके अवैध निर्माणों को लगातार ध्वस्त करने का कार्य कर रही है। आप सरकार ने बताया है कि पंजाब के लुधियाना ड्रग्स के खिलाफ जंग अभियान के तहत बुलडोजर ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आरोपियों के अवैध कब्जे को तोड़ा गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026