---Advertisement---

कृषि जगत को सशक्त कर रही Bhagwant Mann सरकार! 4 वर्षों में हजारों करोड़ खर्च कर खेतों तक पहुंचाया नहरी पानी, ऐसे बदली तस्वीर

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में अंतिम छोर पर बसे खेतों तक भी नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। इसका सीधा असर कृषि जगत पर पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 4, 2026 3:13 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के साथ कृषि जगत में भी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। सरकार की ओर से तमाम ऐसे प्रयत्न किए गए हैं जिसका अनुकूल असर राज्य के कृषक बंधुओं पर है। किसानों के खेतों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित करना उन प्रयासों में से एक है। सीएम भगवंत मान की सरकार ने ये सुनिश्चित किया है कि पंजाब के अंतिम छोर तक किसानों के खेतों में नहर का पानी पहुंचे। इससे बुनियादी ढांचा मजबूत होने के साथ पंजाब में कृषि जगत की समृद्धि बढ़ी है। राज्य के कृषक भी सशक्त हुए हैं और उनके फसलों का उत्पादन बढ़ा है।

हजारों करोड़ खर्च कर Bhagwant Mann सरकार ने खेतों तक पहुंचाया नहरी पानी!

पिछले 4 वर्षों में पंजाब सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च कर किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया है।

आंकड़ों की मानें तो इसके लिए भगवंत मान सरकार को कड़ी नीतियां अपनानी पड़ी है। सरकार की ओर से अब तक 6700 करोड़ रुपए इस परियोजना पर खर्च किए गए हैं। ये भारी-भरकम धन राशि पंजाब में कृषि को समृद्ध बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसका असर ये है कि पंजाब के सुदूर ग्रामीण इलाकों में बसे खेत भी नहरी पानी से जुड़ गए हैं। खेतों में नहरी पानी की पहुंच किसानों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। उन्हें फसलों की सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है।

शासन की नीतियों से बदली कृषि जगत की तस्वीर!

पंजाब में शासन की नीतियों की बदौलत कृषि जगत की तस्वीर बदली है। बड़े पैमाने पर कृषक इसका लाभ उठा रहे हैं। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। नहरी पानी खेतों तक पहुंच कर फसलों को सिंचने का काम करती है। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ रहा है। कृषक पहले की तुलना में अधिक धान, गेहूं, गन्ना, मक्का आदि जैसे फसलों की कटाई कर रहे हैं। उत्पादन बढ़ने से किसानों की आय भी बढ़ी है और कृषि जगत की तस्वीर पूर्णत: बदल गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 June 2026

जून 24, 2026

कल का मौसम 25 June 2026

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 24, 2026

Anurag Dhanda

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026