---Advertisement---

धान की बुवाई से पहले अलर्ट हुई Bhagwant Mann सरकार! खेतों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु उठाए कदम, गदगद हुए किसान

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार धान की बुवाई से पहले ही अलर्ट नजर आ रही है। सरकार की ओर से फसलों की सिंचाई के लिए 21000 क्यूसेक नहरी पानी छोड़ने का ऐलान हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 2, 2026 5:12 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: गेहूं की खरीदारी का दौर जारी है और अगली बारी धान बुवाई की है। इसको लेकर पंजाब सरकार पहले ही अलर्ट हो गई है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम प्रयत्न शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में भगवंत मान सरकार की ओर से धान की बुवाई से पहले खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक पहल हुई है। भगवंत मान सरकार ने स्पष्ट किया है कि धान की बुवाई को ध्यान में रखते हुए 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इससे फसल की सिंचाई के लिए किसानों को परेशानी नहीं होगी। विभाग द्वारा सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

फसलों की सिंचाई के लिए Bhagwant Mann सरकार की पहल!

किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने वाली मान सरकार ने फसलों की सिंचाई के लिए बड़ा कदम उठाया है।

भगवंत मान सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि धान की बुवाई को ध्यान में रखते हुए खेतों तक नहरी पानी छोड़ा जाएगा। आंकड़ों की मानें तो मान सरकार नहरों से खेतों तक 21000 क्यूसेक पानी छोड़ेगी, ताकि फसलों की सिंचाई के लिए किसी तरह की समस्या न हो। इसके लिए भगवंत मान सरकार पहले ही अलर्ट हो गई है। संबंधित विभाग को नहर के जलमार्गों और पाइपों का निरीक्षण करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि पानी की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो सके।

शासन की पहल से गदगद हुए किसान!

पंजाब के किसान शासन की पहल से गदगद नजर आ रहे हैं। दरअसल, मई के दूसरे सप्ताह से पंजाब में धान की बुवाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान धान के छोटे पौधों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। इसके लिए किसानों को परेशान होना पड़ता है। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार ने 21000 क्यूसेक नहरी पानी छोड़ने का ऐलान किया है। इससे किसानों के खेतों तक आसानी से पानी की पहुंच होगी और वे धान की बुवाई कर सकेंगे। पर्याप्त सिंचाई से फसलों का उत्पादन भी अच्छा होगा और कृषक सशक्त हो सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 24, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Mamata Banerjee

जून 24, 2026

Pune Fort Murder

जून 24, 2026