DNP India Hindi

Bhagwant Mann सरकार की नीतियों से दुरुस्त हो रहा पशुपालन! योजनाओं का सीधा लाभ उठा सशक्त हुए किसान, आमदनी में भी इजाफा

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब में छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों के साथ किसानों की सुविधा का भी बखूबी ख्याल रखा जा रहा है। आलम ये है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर किसान सशक्त होते हुए सूबे के विकास में योगदान दे रहे हैं। पशुपालन विभाग का दुरुस्त होना इसका एक प्रमुख पहलु है। दरअसल, भगवंत मान सरकार ने पंजाब में पशुपालन विभाग में व्यापक तौर पर सुधार किया है। गाय-भैंस पालने वाले किसानों के लिए तमाम तरह की प्रोत्साही योजनाएं लागू की गई हैं। पशुओं की सेहत का ध्यान रखते हुए बीमा योजनाएं भी लॉन्च की गई हैं। भगवंत मान सरकार के ये सारे प्रयास पशुपालक किसानों को सशक्त कर उनकी आमदनी बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

किसानों को मिल रहा Bhagwant Mann सरकार की योजनाओं का लाभ

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पशुपालन का काम करने वाले किसानों को मान सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मान सरकार इस दिशा में नया प्रयास करते हुए 6 जिलों में ‘ब्लू क्रास’ वैटरनरी मैडिसन स्टोर खोलने जा रही है। इसका उदेश्य पशु सेहत सेवाओं को और विस्तार देने और इसे किफायती बनाने की है। आसार जताए जा रहे हैं कि भगवंत मान सरकार के इस कदम से किसानों पर वित्तीय बोझ कम हो सकेगी और पशु पालन सैक्टर को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और वे पहले की तुलना में और सशक्त होकर राज्य के विकास में योगदान दे सकेंगे।

सरकार की नीतियों से दुरुस्त हो रहा पशुपालन विभाग!

राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि जगत की अहम भूमिका है। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में खेती-किसानी करने वाले ज्यादातर लोगों के पास पशु पालन का काम है। किसानों के घर गाय-भैंस, बकरी जैसे मवेशी हैं जो उनकी आय में इजाफा का प्रमुख स्रोत हैं। पशु पालक किसान दूध बेचकर अपनी व्यवस्था को दुरुस्त करते हैं। भगवंत मान सरकार भी इस क्रम में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। पशुओं के लिए बीमा, किसानों को अनुदान, उचित स्वास्थ्य सेवाएं आदि उपलब्ध करा कर पंजाब सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इसका असर ये है कि पशुपालन विभाग दुरुस्त है और किसानों को और सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Exit mobile version