---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की नीतियों से लाभान्वित हो रहे लाखों किसान! फसलों की सिंचाई के लिए 24 घंटे उपलब्ध हुआ पानी, जानें खबर

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के किसानों तक सीधा लाभ पहुंचा रही है। इस क्रम में नहरी पानी की पहुंच पंजाब के विभिन्न हिस्सों तक सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए 24 घंटे पानी मिल सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 26, 2026 1:07 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: किसानों को प्राथमिकता देने वाली मान सरकार लगातार कृषि जगत की तस्वीर बदल रही है। इस क्रम में तमाम कदम उठाए जा चुके हैं। इसमें सबसे अहम है फसलों की सिंचाई के लिए उपलब्ध कराई जा रही पानी। भगवंत मान सरकार किसानों की समस्या को देखते हुए उन्हें 24 घंटे सिंचाई की पानी उपलब्ध कराने जा रही है।

इसी क्रम में फिरोजपुर फीडर नहर की रीलाइनिंग का उद्घाटन किया गया है। इसके बाद किसानों के खेतों तक पानी की पहुंच 24 घंटे हो गई है। पहले किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था जिसका निस्तारण भगवंत मान सरकार ने कर दिया है। इससे लाभान्वित होकर लाखों किसान पंजाब के विकास में योगदान दे रहे हैं।

लाखों किसानों तक पहुंच रहा Bhagwant Mann सरकार की नीतियों का लाभ!

पंजाब के लाखों किसानों तक मान सरकार की नीतियों का सीधा लाभ पहुंच रहा है। फसलों की सिंचाई के लिए किए गए सरकारी इंतजाम उनमें से एक हैं। भगवंत मान सरकार ने किसानों की समस्या को देखते हुए किसानों को दिन में पानी देना शुरू किया। इससे कृषक सरकारी दफ्तरों के बाबूओं की तरह दिन में ही अपना काम निपटा ले रहे हैं।

किसानों को इसके लिए रात में नहीं भटकना पड़ता है। पहले फसलों की सिंचाई के लिए किल्लत होती थी। भगवंत मान सरकार ने अब बहुप्रतिक्षित  फिरोजपुर फीडर नहर की रीलाइनिंग का उद्घाटन भी कर दिया है। मान सरकार के इस कदम के बाद किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए 24 घंटे पानी उपलब्ध होगा। इससे उन्हें राहत मिल सकेगी।

खेतों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित कर रही सरकार!

मान सरकार किसानों के खेतों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। इस क्रम में जर्जर पड़ी नहरों की मरम्मत, नई खुदाई और जल प्रबंधन समेत कई तरकीब आजमाए जा रहे हैं। भगवंत मान सरकार नहरी पानी की पहुंच पंजाब के सभी इलाकों में सुनिश्चित करना चाहती है। इसकी मदद से किसान नहरी पानी को सिंचाई का माध्यम बना सकते हैं।

नहरी पानी जहां एक ओर किसानों का समय और खर्च बचाएगी। वहीं दूसरी ओर इससे भूजल संरक्षण को भी रफ्तार मिलेगी। भगवंत मान सरकार लगातार अपनी नीतियों से सूबे के लाखों किसानों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। इसी क्रम में खाद-बीज, कृषि यंत्रों के साथ नहरी पानी की पहुंच भी सुनिश्चित की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 26, 2026

PM Kisan Nidhi Yojana

फ़रवरी 26, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026

US-Iran War

फ़रवरी 26, 2026

AI Summit 2026

फ़रवरी 26, 2026