DNP India Hindi

Bhagwant Mann सरकार के प्रयासों से मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा! स्कूल ऑफ एमिनेंस में आधुनिक सुविधाओं के साथ भविष्य संवार रहे छात्र 

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा जगत की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। मोगा से लेकर मुक्तर, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा समेत राज्य के तमाम जिलों में बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे हैं। ये सब कुछ संभव हो सका है भगवंत मान सरकार के प्रयासों से। दरअसल, भगवंत मान सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना, सरकारी विद्यालयों का जीर्णोद्धार, शिक्षकों की ट्रेनिंग और सुविधाओं का विस्तार कर शिक्षा जगत की तस्वीर बदल दी है। सरकार का साफ कहना है कि बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसका असर ये है कि छात्र स्कूलों में अच्छी शिक्षा हासिल कर अपना भविष्य संवार रहे हैं।

स्कूल ऑफ एमिनेंस में शिक्षा हासिल कर भविष्य संवार रहे छात्र 

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में शिक्षा हासिल कर छात्र अपना भविष्य संवार रहे हैं।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज इसी क्रम में पटियाला जिले के भादसन में स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों और छात्रों से संवाद कर उन्हें सीएम भगवंत मान की नीतियों के बारे में बताया। हरजोत सिंह बैंस ने स्पष्ट किया है कि मान सरकार बच्चों की शिक्षा में सुधार लाने और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में लगातार सुविधाओं का विस्तार कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन, प्रैक्टिकल लैब, प्ले ग्राउंड, स्वीमिंग पुल, स्मार्ट बोर्ड, स्मार्ट क्लास रूम आदि का इंतजाम कर व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं।

शिक्षा जगत की तस्वीर बदल रही Bhagwant Mann सरकार

मान सरकार पंजाब में शिक्षा जगत की तस्वीर बदल रही है। स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना और विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार उसका पुख्ता प्रमाण है। सूबे में आज दर्जन भर से अधिक स्कूल ऑफ एमिनेंस संचालित हैं। इनमें छात्रों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। सरकार नीट और जेई जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी भी करा रही है। इससे इतर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कराने के लिए शिक्षकों को विदेश भेजकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये सारे प्रयास दर्शाते हैं कि भगवंत मान सरकार किस कदर पंजाब के शिक्षा जगत की तस्वीर बदल रही है।

Exit mobile version