Bhagwant Mann: पंजाब में अपराधियों पर लगाम लगाने की कोशिश जारी है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पुलिस लगातार कार्रवाई को गति देकर अपराधियों को सबक सीखा रही है। इसी बीच खबर है कि पंजाब पुलिस की एक यूनिट ने अंतरराज्यीय/विदेशी-संबंधी नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
इस दौरान 4 आरोपियों की गिरफ्तारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार की बरामदगी की गई है। आरोप है कि चारों लोग विदेशी गैंगस्टरों के स्थानीय संचालक के रूप में काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पुलिस सूबे में शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्धता दर्शाते हुए कार्रवाई कर रही है।
गैंगस्टरों के खिलाफ Bhagwant Mann सरकार की सख्ती!
मान सरकार सख्ती के साथ गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को गति दे रही है। इसी क्रम में होशियारपुर जिला पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
In a major breakthrough, District Hoshiarpur Police busts an inter-state/foreign-linked narcotics and illegal arms module, apprehends four accused, and recovers 9.925 kg heroin, 2 foreign-made pistols, 8 magazines, and 40 live cartridges.
Preliminary investigation reveals that… pic.twitter.com/tpErzHfZpx
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 20, 2026
डीजीपी पंजाब की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक होशियारपुर पुलिस ने विदेशी-संबंधी नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के विदेशी गैंगस्टरों के स्थानीय संचालक के रूप में काम करने की बात सामने आ रही है।
मामले की जांच गहनता से की जा रही है। होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में सुसंधर धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। एक-एक पहलुओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पुलिस मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
भारी मात्रा में अवैध हथियारों को जब्त कर तोड़ी अपराधियों की रीढ़!
होशियारपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी हुई है। इसमें 2 विदेशी पिस्टल, 8 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस की टीम ने 9.925 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद किए हैं। ये पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता को दर्शाता है। सीएम भगवंत मान का साफ कहना है कि पंजाब को अपराध और नशा मुक्त बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसी क्रम में इस कार्रवाई को रफ्तार दी जा रही है।
