Bhagwant Mann: पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में शासन सख्ती से काम कर रहा है। इस कड़ी में नशा विरोधी अभियान को गति दी जा रही है। इस अभियान के 388वें दिन भी भगवंत मान सरकार ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नकेल कसी है। पंजाब पुलिस की ओर से अभियान के 388वें दिन की गई कार्रवाई से जुड़ी डिटेल साझा की गई है। इसके तहत पुलिस ने 100 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की है। सीएम भगवंत मान का सख्त निर्देश है कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करे।
नशा विरोधी अभियान के 388वें दिन भी हुई सख्त कार्रवाई!
पंजाब पुलिस ने आज नशा विरोधी अभियान के 388वें दिन भी तस्करों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟖𝟖 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 104 drug smugglers and recovered 666 grams of heroin, 1.3 kg of opium, 5 kg of poppy husk, 557 intoxicant… pic.twitter.com/SwOatcDI3V
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 25, 2026
पुलिस की ओर से इस संदर्भ में आंकड़े भी साझा किए गए हैं। इसके तहत कुल 104 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने 666 ग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम, 5 किलोग्राम पोस्त की भूसी और 557 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके साथ ही 55297 रुपए की ड्रग मनी तस्करों के पास से बरामद की गई है। ये दर्शाता है कि कैसे पुलिस के जवान लगातार पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई को गति दे रहे हैं।
तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपट रही Bhagwant Mann सरकार!
मान सरकार तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपट रही है। इस दिशा में हर रोज़ पुलिस की कार्रवाई देखने को मिलती है। एक साल से ज्यादा समय से पुलिस नशा विरोधी अभियान को गति दे रही है। इस अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भी हो चुकी है जो भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता को दर्शाती है। मान सरकार की कोशिश है कि कैसे भी कर पंजाब को नशे की चंगुल से बाहर निकाल कर युवाओं के सुरक्षित भविष्य की नींव डाली जाए। इस दिशा में हर दिन पुलिस कार्रवाई सामने आते है और तस्करों के खिलाफ नकेल कसी जाती है।






