---Advertisement---

शिक्षा जगत का कायाकल्प कर Bhagwant Mann सरकार ने बदली तस्वीर! सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार कर खोले अवसरों के द्वार

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा जगत का कायाकल्प कर सुविधाओं का विस्तार किया है। इसका असर ये है कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है और वे अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 9, 2026 3:52 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा जगत का कायाकल्प हुआ है। सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई ऊंचाई दे रही है। भगवंत मान सरकार के प्रयासों का असर है कि आज ग्रामीण परिवेश से आने वाले बच्चे भी अच्छी शिक्षा हासिल कर पा रहे हैं।

इसी क्रम में मिशन समर्थ 4.0 की शुरुआत भी हुई है। इस मुहिम का लक्ष्य कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों में मूलभूत शिक्षण कौशल को बढ़ाना है। सरकार बच्चों की नींव मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है, ताकि आने वाले दिनों में वे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें। इसी कड़ी में सीएम मान खुद नए-नए मुहिम की शुरुआत कर रहे हैं।

शिक्षा जगत का कायाकल्प कर Bhagwant Mann सरकार ने बदली तस्वीर

मान सरकार ने पंजाब में शिक्षा जगत का कायाकल्प कर सूबे की तस्वीर बदली है। इसी क्रम में मिशन समर्थ 4.0 की शुरुआत की गई है। इस मुहिम का लक्ष्य छोटे-छोटे समूहों में बच्चों को बेहतर प्राथमिक शिक्षा प्रदान कराना है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मुताबिक पंजाब तीसरी कक्षा में राष्ट्रीय औसत से 18 और छठी कक्षा में लगभग 26-28 फीसदी आगे है।

मिशन समर्थ 4.0 के माध्यम से लक्ष्य 100 फीसदी तक पहुंचना है। सरकार द्वारा इस क्रम में लगातार छात्रों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके तहत छात्रों को सीखने के स्तर के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा। भगवंत मान सरकार की कोशिश है कि सभी बच्चों के सीखने की कला विकसित हो और शिक्षण कौशल बढ़े।

सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार कर खोले अवसरों के द्वार

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इस कड़ी में प्रत्येक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कैंपस मैनेजर की तैनाती हुई है। राज्य के 150 से अधिक सरकारी स्कूलों में बस सुविधा उपलब्ध है। 500 से अधिक बच्चों वाले प्रत्येक स्कूल में सुरक्षा गार्ड की तैनाती है। इसका असर ये है कि बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे हैं।

नीट और जेईई जैसे परीक्षाओं में पंजाब के छात्रों की सफलता भगवंत मान सरकार के लिए सबसे बड़ा गौरव है। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा निजी स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना की गई है। इससे बच्चों के समक्ष अवसरों के द्वार खुल रहे हैं और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026

कल का मौसम 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026