---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने कसी कमर! गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर आयोजित होंगे कार्यक्रम, श्रद्धालुओं का लगेगा मजमा

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं का मजमा लगेगा जिसको लेकर सरकार अलर्ट है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 6, 2026 2:08 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर भगवंत मान सरकार ने कमर कस ली है। सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि पूरे वर्ष गुरु साहिब के सम्मान में तरह-तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

4 फरवरी को अखंड पाठ का भोग डाला के साथ इसकी शुरुआत हो गई है। गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का व्यय मान सरकार उठाएगी। पंजाब सरकार इस पहल को गुरु रविदास जी के चरणों में भेंट के समान पेश कर रही है।

गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर आयोजित होंगे कार्यक्रम!

1 फरवरी 2026 को गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई। इसी के साथ अगले वर्ष आने वाले 650वीं जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवंत मान सरकार गुरु साहिब की 650वीं जन्य जयंती को धूम-धाम से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान शासन की पहल पर पूरे वर्ष भर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

फरवरी माह की 4 तारीख को अखंड पाठ के साथ इसकी शुरुआत हो गई है। सांस्कृतिक से लेकर धार्मिक कार्यक्रमों पर होने वाले व्यय का जिम्मा भगवंत मान सरकार उठाएगी। इस दौरान लोगों को गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित बातें बताई जाएंगी, ताकि वे उसी पद चिन्हों पर चल सकें।

कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का लगेगा मजमा!

गुरु साहिब की सम्मान में पूरे एक वर्ष तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का मजमा लगेगा। भगवंत मान सरकार द्वारा कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक कर भव्य और वर्ष-भर चलने वाले कार्यक्रमों के रोडमैप को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत नवंबर 2026 में खुरालगढ़ साहिब में कथा-कीर्तन दरबार एवं समागम आयोजित किए जाएंगे। इसमें संत-महापुरुष और धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी। मान सरकार द्वारा तैयारियों का जायजा लेकर कमर कस लिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 6, 2026

Rashifal 7 February 2026

फ़रवरी 6, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 6, 2026

Faridabad Viral Video

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 6, 2026