---Advertisement---

अपराधियों के खिलाफ Bhagwant Mann सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी! कबड्डी के खिलाड़ी रहे बालाचौरिया की हत्या के आरोपी को दबोचा

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में तस्करों के खिलाफ नकेल कस रही है। इसी क्रम में कबड्डी के खिलाड़ी रहे बालाचौरिया की हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 4, 2026 2:27 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत राज्य सरकार की ओर से लगातार नकेल कसी जा रही है। मुख्यमंत्री खुद राज्य के आला अधिकारियों संग बैठक कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को गति देने पर जोर देते हैं। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने त्रिपुरा पुलिस के साथ एक साझा ऑपरेशन में कबड्डी खिलाड़ी रहे राणा बालाचौरिया की हत्या के आरोपी को दबोचा है। भगवंत मान सरकार का संदेश है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अपराधियों के खिलाफ Bhagwant Mann सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

मान सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का काम कर रही है।

इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार पुलिस की एजीटीएफ ने केन्द्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन में कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया की हत्या के आरोपी को दबोचा है। कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया का नाम कबड्डी जगत की नामी हस्तियों में था। उनकी हत्या 15 दिसंबर 2025 को एसएएस नगर के सेक्टर-79 स्थित सोहाना गांव में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आदित्य उर्फ ​​मक्खन को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपी के साथियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था।

पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने की दिशा में कदम!

राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पंजाब सरकार सख्ती से नीतियां बना रही है। नशा तस्करों के साथ उन तमाम अपराधियों पर नकेल कसा जा रहा है, जो अपराध से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त हैं। ये कदम पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं। इसका असर ये है कि पंजाब में आपराधिक घटनाएं कम हो गई हैं। इससे युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। युवा वर्ग आपराधिक जगत से दूरी बनाकर पंजाब के विकास में योगदान देने का काम कर रहा है। इससे वे सशक्त भी हो रहे हैं और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 June 2026

जून 24, 2026

Rain Alert 25 June 2026

जून 24, 2026

कल का मौसम 25 June 2026

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 24, 2026

Anurag Dhanda

जून 24, 2026