Bhagwant Mann: पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत राज्य सरकार की ओर से लगातार नकेल कसी जा रही है। मुख्यमंत्री खुद राज्य के आला अधिकारियों संग बैठक कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को गति देने पर जोर देते हैं। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने त्रिपुरा पुलिस के साथ एक साझा ऑपरेशन में कबड्डी खिलाड़ी रहे राणा बालाचौरिया की हत्या के आरोपी को दबोचा है। भगवंत मान सरकार का संदेश है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अपराधियों के खिलाफ Bhagwant Mann सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी
मान सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का काम कर रही है।
In a major breakthrough against organized crime, Anti-Gangster Task Force (#AGTF), in a well-coordinated operation with central agencies and Tripura Police, apprehends Aditya @ Makhan, one of the shooters in the sensational murder of Kabaddi promoter Rana Balachauria in Village…
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 4, 2026
इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार पुलिस की एजीटीएफ ने केन्द्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन में कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया की हत्या के आरोपी को दबोचा है। कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया का नाम कबड्डी जगत की नामी हस्तियों में था। उनकी हत्या 15 दिसंबर 2025 को एसएएस नगर के सेक्टर-79 स्थित सोहाना गांव में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आदित्य उर्फ मक्खन को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपी के साथियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था।
पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने की दिशा में कदम!
राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पंजाब सरकार सख्ती से नीतियां बना रही है। नशा तस्करों के साथ उन तमाम अपराधियों पर नकेल कसा जा रहा है, जो अपराध से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त हैं। ये कदम पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं। इसका असर ये है कि पंजाब में आपराधिक घटनाएं कम हो गई हैं। इससे युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। युवा वर्ग आपराधिक जगत से दूरी बनाकर पंजाब के विकास में योगदान देने का काम कर रहा है। इससे वे सशक्त भी हो रहे हैं और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।
