---Advertisement---

Bhagwant Mann: बेअदबी करने वालों के खिलाफ कानून बनने से पंथिक हस्तियों और संगत में भारी उत्साह! ऐतिहासिक कदम के लिए मान सरकार की जमकर हो रही सराहना

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बना दिया है। ऐसे में अब दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 20, 2026 4:23 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ कानून बना दिया है। बीते दिनों पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विधानसभा में पारित विधेयक पर हस्ताक्षर करके बेअदबी के खिलाफ कड़े कानून को मंजूरी दे दी। ऐसे में सिख पंथिक हस्तियों और संगत में इसे लेकर काफी जोश देखने को मिल रहा है। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है।

भगवंत मान सरकार के साहसिक कदम की संगत कर रही वाहवाही

एएपी की पंजाब इकाई ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया, ‘सीएम मान की सेवा गुरु चरणों में स्वीकार, संगत में भारी उत्साह! बेअदबी करने वालों के खिलाफ कानून बनाने की संगत की मांग पूरी करने की सेवा का दायित्व सीएम भगवंत मान के कंधों पर आया; पंथिक हस्तियों और संगत ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए सीएम भगवंत मान की सराहना की।’

वहीं, मान सरकार द्वारा अपवित्रता के विरुद्ध बनाए गए सख्त कानून के उस प्रावधान का लोगों ने तहे दिल से स्वागत किया है, जिसके तहत अपवित्रता के दोषी व्यक्ति को ‘मानसिक रोगी’ माना गया है और उसकी देखरेख के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए भी समान सजा का प्रावधान किया गया है। अपवित्रता के विरुद्ध पिछली सरकारों द्वारा बनाए गए कमजोर कानूनों के चलते, पहले दोषियों को ‘मानसिक रोगी’ बताकर बरी कर दिया जाता था। लेकिन अब, ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रचने वालों और उन्हें पनाह देने वालों पर भी नकेल कसी जाएगी।

भगवंत मान सरकार धर्म का अपमान करने वालों को देगी कठोर सजा

उधर, आप सरकार ने अपनी एक अन्य एक्स पोस्ट में बताया, पूरे समुदाय में भारी उत्साह, बेअदबी के दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई! मान सरकार ने बेअदबी के खिलाफ कानून बनाने का अपना वादा पूरा कर दिया है; मान सरकार द्वारा उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम के लिए देश-दुनिया भर में बसे समुदाय से सराहना मिल रही है।

पंजाब सरकार ने बताया, ‘धर्म का अपमान करने वाले हर दोषी को मिसाली सजा मिलेगी! उनके हर गुनाह को कानून की तराजू पर तोला जाएगा। मान सरकार ने कड़े कानून लागू करके यह साफ कर दिया है कि जो लोग धर्म का अपमान करेंगे, वे न सिर्फ बेनकाब होंगे, बल्कि उन्हें ऐसी सजा भी मिलेगी, जो दूसरों के लिए एक कड़ी चेतावनी का काम करेगी।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026