---Advertisement---

Bhagwant Mann ने किसानों को दी बड़ी सौगात! बटाला की सुगर मिल में 300 करोड़ की लागत से बने कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन

Bhagwant Mann: किसानों को प्राथमिकता देने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भूमिका पर खूब चर्चा होती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) सदैव किसानों के हित को देखते हुए तमाम तरह की योजनाओं पर काम करते नजर आते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 6, 2024 5:47 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: किसानों को प्राथमिकता देने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भूमिका पर खूब चर्चा होती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) सदैव किसानों के हित को देखते हुए तमाम तरह की योजनाओं पर काम करते नजर आते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सीएम मान ने आज माझा इलाके के गुरदासपुर जिले में स्थित बटाला (Batala) वासियों को बड़ी सौगात दे दी है।

भगवंत मान ने स्वयं बटाला में स्थित चीनी मिल (Sugar Mill) की क्षमता बढ़ाने और को-जनरेशन प्रोजेक्ट से जुड़े कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। विकास परियोजनाओं की लागत 300 करोड़ रुपए बताया गया है। पंजाब सरकार (Punjab Govt.) का दावा है कि इस कदम से गन्ना काश्तकारों को मिलने वाली सुविधा में इजाफा होगा। इसके साथ ही मिल मालिक को भी सुविधा होगी जिससे वो अधिक से अधिक किसानों से गन्ने की खरीदारी कर सकेगा।

CM Bhagwant Mann ने किसानों को दी बड़ी सौगात!

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज बटाला की सहकारी चीनी मिल में 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इसमें 3500 टी.सी.डी. क्षमता के प्लांट, 14 मेगावाट के को-जनरेशन प्रोजेक्ट और 100 टी.पी.डी. क्षमता के बायो सी.एन.जी. प्लांट जैसी विकास परियोजनाएं हैं। सीएम मान का कहना है कि राज्य सरकार के इस कदम से किसानों को लाभ मिल सकेगा। वहीं नौजवान भी विकास कार्य से लाभवान्वित होंगे और उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

पंजाब सरकार (Punjab Govt.) की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “अब माझा इलाके के किसानों को गन्ना दूर के सुगर मिलों में नहीं ले जाना पड़ेगा। इसी इलाके में ही गन्ने की काश्त को बल मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। पंजाब की खेती को मजबूरी के धंधे से निकालकर लाभकारी धंधा बनाने के लिए किसानों को अपडेट किया जा रहा है। किसानों और कृषि को पैरों पर खड़ा करने के लिए मान सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।”

किसानों को गन्ने की सर्वाधिक कीमत दे रही भगवंत मान सरकार!

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के किसानों को पूरे देश में गन्ने की सर्वाधिक कीमत उपलब्ध करा रही है। पंजाब में गन्ने की कीमत (प्रति क्विंटल) 401 रुपए है। मान सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए अबकी बार के सत्र में भी गन्ने की कीमत 10 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बढ़ाने का फैसला लिया था। पंजाब सरकार का दावा है कि गन्ने की अच्छी कीमत पाकर किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे और उनकी पृष्ठभूमि और मजबूत हो सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Nitish Kumar

मार्च 30, 2026

Ganga Expressway

मार्च 30, 2026