DNP India Hindi

Bhagwant Mann सरकार हुई सख्त! स्वास्थ्य बीमा योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बैठकों का दौर, जनता तक पहुंच रहा सीधा फायदा

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब के हेल्थ सेक्टर में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की मदद से भगवंत मान सरकार हर परिवार को हेल्थ कवर दे रही है। पंजाब के प्रत्येक नागरिकों को 10 लाख रुपए सालाना का स्वास्थ्य बीमा देकर मान सरकार ने इतिहास रच दिया है। इस योजना को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने के लिए बैठकों का दौर जारी है।

इसी क्रम में आज सीएम भगवंत मान की कैबिनेट के साथी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बैठक की है। संगरूर और बरनाला में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री ने नई बीमा योजना को और प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है जिसका उद्देश्य उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है।

स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने को लेकर Bhagwant Mann सरकार सख्त

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने को लेकर सख्त है। इस क्रम में लगातार बैठकों का दौर जारी है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार आला अफसर लगातार समीक्षा कर योजना को धरातल स्तर पर लागू कर रहे हैं। इस क्रम में कैंप लगाए जा रहे हैं। लोगों को हेल्थ कार्ड मुहैया कराया जा रहा है।

जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़कर 10 लाख रुपए तक की सालाना हेल्थ कवर का लाभ उठा सकें। मान सरकार सख्ती के साथ अधिकारियों को निर्देशित कर रही है, ताकि वे बीमा योजना का प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ दें। इस मामले में लापरवाही करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई भी की जाएगी।

संगरूर से बरनाला तक चिकित्सा विभाग की बैठकों का दौर! 

पंजाब में संगरूर से बरनाला व अन्य तमाम जनपदों तक बैठकों का दौर शुरू है। चिकित्सा विभाग की इन बैठकों का उद्देश्य मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को और प्रभावी रूप से लागू करना है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज दोनों जनपदों में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है।

भगवंत मान सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब के प्रत्येक परिवारों तक उच्च गुणवत्ता वाली मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वास्थ्य बीमा योजना को और प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ पंजाब की जनता तक पहुंच रहा है और उन्हें 10 लाख रुपए तक का सालाना हेल्थ कवर मिल रहा है।

Exit mobile version