---Advertisement---

नशा विरुद्ध अभियान के 415वें दिन भी Bhagwant Mann सरकार की सख्ती! 90 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर बरामद किए मादक पदार्थ

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सख्ती के साथ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अभियान के 415वें दिन भी जमकर गिरफ्तारी हुई है और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 21, 2026 1:15 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में नशा विरुद्ध अभियान के 415वें दिन भी भगवंत मान सरकार की सख्ती नजर आई है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्यरत पंजाब पुलिस ने अभियान को गति देते हुए 90 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी भी की गई है। इसके अलावा भगवंत मान सरकार की पहल से 20 से अधिक लोग नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित हुए हैं। ये कार्रवाई सूबे को नशा मुक्त बनाने के लिए हो रही है।

नशा विरुद्ध अभियान के 415वें दिन भी Bhagwant Mann सरकार की सख्ती!

मान सरकार नशा विरुद्ध अभियान के 415वें दिन भी सख्त नजर आई है। इस दौरान बड़े पैमाने पर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

पंजाब पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। खबरों की मानें तो सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत पुलिस ने नशा विरुद्ध अभियान के 415वें दिन जमकर कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 95 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 3.9 किलोग्राम हेरोइन, 393 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7760 रुपए नशीले पदार्थों के धन के रूप में बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा 22 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया है। ये भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राज्य को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रख कार्रवाई कर रही पुलिस!

सूबे को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखते हुए पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। चंडीगढ़ से अमृतसर, मोगा, मुक्तसर, जालंधर, गुरदासपुर समेत पंजाब के तमाम जिलों में पुलिस महकमा अलर्ट पर है। सूचना के आधार पर हर दिन बड़ी तादाद में तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेंप भी बरामद की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य है कि पंजाब से तस्करों को जड़ से समाप्त कर सूबे को नशा मुक्त बनाया जाए। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्रवाई का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pahalgam Terror Attack

अप्रैल 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 21, 2026

Viral News

अप्रैल 21, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 21, 2026

UP Board 10th 12th Result 2026

अप्रैल 21, 2026

Germany Gurdwara Violence

अप्रैल 21, 2026