Bhagwant Mann: पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में नशा विरुद्ध अभियान के 415वें दिन भी भगवंत मान सरकार की सख्ती नजर आई है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्यरत पंजाब पुलिस ने अभियान को गति देते हुए 90 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी भी की गई है। इसके अलावा भगवंत मान सरकार की पहल से 20 से अधिक लोग नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित हुए हैं। ये कार्रवाई सूबे को नशा मुक्त बनाने के लिए हो रही है।
नशा विरुद्ध अभियान के 415वें दिन भी Bhagwant Mann सरकार की सख्ती!
मान सरकार नशा विरुद्ध अभियान के 415वें दिन भी सख्त नजर आई है। इस दौरान बड़े पैमाने पर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
Punjab | Day 415 of #YudhNashianVirudh | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 95 drug smugglers and recovered 3.9 kg of heroin, 393 intoxicant tablets/capsules, and ₹7,760 in drug money.
22 persons were persuaded… pic.twitter.com/OiLTpWUfFm
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 21, 2026
पंजाब पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। खबरों की मानें तो सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत पुलिस ने नशा विरुद्ध अभियान के 415वें दिन जमकर कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 95 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 3.9 किलोग्राम हेरोइन, 393 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7760 रुपए नशीले पदार्थों के धन के रूप में बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा 22 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया है। ये भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राज्य को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रख कार्रवाई कर रही पुलिस!
सूबे को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखते हुए पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। चंडीगढ़ से अमृतसर, मोगा, मुक्तसर, जालंधर, गुरदासपुर समेत पंजाब के तमाम जिलों में पुलिस महकमा अलर्ट पर है। सूचना के आधार पर हर दिन बड़ी तादाद में तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेंप भी बरामद की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य है कि पंजाब से तस्करों को जड़ से समाप्त कर सूबे को नशा मुक्त बनाया जाए। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्रवाई का दौर जारी है।
