---Advertisement---

पंजाबी विरासत को संरक्षित कर रही मान सरकार! बैलगाड़ी दौड़ बहाल होने के बाद लुधियाना में गरजे मुख्यमंत्री, कर दिया ये बड़ा ऐलान

मान सरकार पंजाबी विरासत और परंपराओं को संरक्षित कर लोगों के लिए अच्छा काम कर रही है। इसी क्रम में सीएम Bhagwant Mann ने बैलगाड़ी दौड़ को बहाल करते हुए लुधियाना में हुंकार भरी है और कई अहम बिंदुओं पर अपना पक्ष रखा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 29, 2025 4:37 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए मान सरकार तमाम नई नीतियों का निर्माण कर उन्हें लाभ पहुंचा रही है। इससे इतर पंजाब सरकार का एक और प्रयास है और वो सूबे की सभ्यता, परंपरा और विरासत का संरक्षण करना। इस दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा कदम उठाते हुए बैलगाड़ी दौड़ बहाल करने का निर्णय लिया है जिसके बाद पूरे पंजाब में इसकी चर्चा है। मालूम हो कि लुधियाना के रायपुर में सदियों से बैलगाड़ी दौड़ के रूप में खेल खेली जाती रही है। हालांकि, किसी कारण का हवाला देकर इस पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, Bhagwant Mann सरकार ने बैलगाड़ी दौड़ बहाल कर पंजाबी विरासत को सिरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है जिसकी खूब तारीफ हो रही है।

बैलगाड़ी दौड़ बहाल होने के बाद लुधियाना में गरजे मुख्यमंत्री Bhagwant Mann

सीएम मान आज लुधियाना के महिमा सिंह वाला गांव पहुंचे थे जहां उन्होंने बैलगाड़ी दौड़ बहाली को लेकर आयोजित एक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जो खेल 1933 से होती आ रही है, उसे रोकने वाले हम कौन होते हैं। हमारा लक्ष्य पंजाबी विरासत को संरक्षित करना है जिसके अंतर्गत बैलगाड़ी दौड़ बाहल की गई है। सीएम Bhagwant Mann ने आगे कहा कि बैलों की दौर शुरू करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास हो गया है। अनुमति मिलने के साथ ही बैलगाड़ी दौड़ पुन: शुरू की जा सकेगी। पशुओं पर क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें शाबासी के सहारे चलाना होगा और अपनी परंपरा का निर्वहन करना होगा।

लुधियाना से भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री मान की कैबिनेट में शामिल कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडिया ने लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि विरासती खेलों में अब कुत्तों और कबूतरों के खेलों की अनुमति भी दी जाएगी। हालांकि, इन तमाम आयोजनों में नशे को कोई जगह नहीं मिलेगा। ऐसा मामला सामने आने के बाद Bhagwant Mann सरकार दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि विरासतों को संरक्षित करेंगे, लेकिन नशा संबंधी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Heatwave Alert 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Fatehpur Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 20, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 20, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 20, 2026