---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर किए कार्यों से बदली पंजाब की तस्वीर! कृषक से युवाओं तक के लिए खुले संभावनाओं के द्वार

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर किए गए कार्यों की बदौलत सूबे की तस्वीर बदली है। पंजाब में किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए संभावनाओं के द्वार खुले हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 3, 2026 12:41 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: किसी भी राज्य में गांवों की तस्वीर बताती है कि विकास किस हद तक हुआ है। यदि गांव समृद्ध हैं जो समझे सूबा विकास पथ पर अग्रसर है। पंजाब की भगवंत मान सरकार इसी मंत्र के सहारे प्रदेश के विकास को रफ्तार दे रही है। इसी क्रम में शहरों से दूर बसे ग्रामीण इलाकों में भी सड़क से लेकर कृषक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं परिवहन सुविधाओं आदि का विस्तार कर सरकार संभावनाओं के द्वार खोल रही है। इसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। गांव में रहने वाले कृषक, छात्र, युवा वर्ग, महिलाएं आदि समेत सभी वर्ग भगवंत मान सरकार की मुहिम का लाभ उठाकर सशक्त हो रहे हैं।

ग्रामीण स्तर पर किए कार्यों से बदली पंजाब की तस्वीर

भगवंत मान सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर किए गए कार्यों की बदौलत आज पंजाब की तस्वीर बदल गई है।

आज पंजाब में सड़कें दुरुस्त हैं। लोग शहरों से जुड़कर आवागमन को आसान कर चुके हैं। परिवहन की व्यवस्थाओं का विस्तार हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाएं भी पहले की तुलना में बढ़ी हैं। आम आदमी क्लीनिक पर महिलाओं से लेकर बुजुर्गों, बच्चों तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं जो बदलते पंजाब की तस्वीर को पुख्ता करते हैं। ये सब कुछ सीएम भगवंत मान के संकल्पों के कारण संभव हो सका है।

युवाओं से किसानों तक के लिए Bhagwant Mann सरकार ने खोले संभावनाओं के द्वार!

मान सरकार प्रदेश में युवाओं से लेकर किसानों तक के लिए संभावनाओं के द्वार खोल रही है। कृषि जगत की तस्वीर बदलते हुए सरकार किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र मुहैया करा रही है। नहरी पानी की पहुंच खेतों तक सुनिश्चित की जा रही है, ताकि फसलों की सिंचाई अच्छे से हो सके। इतना ही नहीं, खाद्य-बीज आदि भी कृषि गोदामों पर भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों से इतर युवाओं के लिए भगवंत मान सरकार स्वरोजगार के इंतजाम कर रही है। निवेश आकर्षित कर उनके लिए अवसरों के द्वार खोले जा रहे हैं। इससे इतर तमाम ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जो युवाओं के लिए हितकर साबित हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026