---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की खास पहल! बारिश से प्रभावित लोगों तक बगैर किसी झंझट के पहुंची मुआवजे की रकम, चेहरे पर दौड़ी खुशी की लहर

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज मुक्तसर जिले में स्थित रत्ता टिब्बा गाँव में बारिश से प्रभावित लोगों तक आर्थित मदद पहुंचाई है। इस दौरान सभी लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2025 5:45 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों से लेकर हर उस वर्ग को आर्थिक मदद उपलब्ध कराती है जो उसका वास्तविक हकदार है। इसी कड़ी में भगवंत मान सरकार द्वारा मुक्तसर जिले की रत्ता टिब्बा गाँव में बारिश से प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई गई है। पंजाब सरकार ने बगैर किसी झंझट के सीधे पीड़ितों की पहचान कर उनको मुआवजे से जुड़ा चेक उपलब्ध कराया। भगवंत मान सरकार की कैबिनेट में मंत्री गुरमीत खुडियां स्वयं मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को चेक बांटा। इससे जुड़ी तस्वीर भी आप पंजाब के एक्स हैंडल से साझा की गई है जिसमें लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा सकती है।

बारिश से प्रभावित लोगों तक Bhagwant Mann सरकार ने पहुंचाई मदद

बॉर्डर से सटे मुक्तसर जिले में स्थित रत्ता टिब्बा गाँव में भारी बारिश के कारम खूब तबाही मची थी। कई लोगों के मकान गिर गए थे, तो कईयों की घास-फूस की झोंपड़ी का आस्तित्व मिट गया था। भगवंत मान सरकार ने संवेदना दर्शाते हुए इन पीड़ितों की मदद की है। मान सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां आज मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। मंत्री गुरमीत सिंह ने इस दौरान सभी पीड़ितों को मुआवजे के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की। इसके साथ ही सरकार की ओर से बारिश प्रभावित लोगों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए हैं। भगवंत मान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शासन हरसंभव प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है।

बाढ़ प्रभावितों तक आर्थिक मदद पहुंचा चुकी है पंजाब सरकार

पंजाब सरकार पहले ही राज्य में बाढ़ पीड़ितों तक आर्थिक मदद पहुंचा चुकी है। इस क्रम में सितंबर माह में 20000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा बंटना शुरू हो गया था। भगवंत मान सरकार ने किसानों को प्राथमिकता देते हुए धान की फसल नुकसान होने पर सभी पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराया था। मान सरकार की ओर से ये आश्वस्त किया गया था कि सूबे का एक भी बाढ़ पीड़ित किसान मुआवजे से वंचित न रह जाए इसके लिए प्रयासों का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026