---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार का तल्ख रुख! गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान में बादल परिवार की भूमिका का जिक्र कर साधा निशाना

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ज्ञानी रघुबीर सिंह के आरोपों का जिक्र करते हुए बादल परिवार पर हमलावर है। सोशल मीडिया से लेकर धरातल स्तर तक पर विरोध का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 19, 2026 3:00 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल, भगवंत मान सरकार एसजीपीसी का जिक्र कर बादल परिवार पर हमलावर है। पूरा मामला ज्ञानी रघुवीर सिंह के बयान से जुड़ा है। ज्ञानी रघुबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बादल परिवार पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने का आरोप लगाया है।

इसका जिक्र कर पूरी भगवंत मान सरकार बादल परिवार पर हमलावर है। डॉ. बलबीर सिंह, हरजोत सिंह बैंस, हरपाल सिंह चीमा, बलजीत कौर, हरभजन सिंह जैसे मंत्रियों ने बादल परिवार को निशाने पर लिया है। पूरे पंजाब में इस प्रकरण को लेकर चर्चा का दौर जारी है और शिरोमणि अकाली दल का नेतृत्व कर रहा सियासी परिवार निशाने पर है।

बादल परिवार पर Bhagwant Mann सरकार का निशाना!

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल सभी मंत्री मुखरता के साथ बादल परिवार पर हमलावर हैं। दरअसल, ज्ञानी रघुबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अपमान में बादल परिवार की भूमिका का पर्दाफाश किया है। उन्होंने इस पीसी के दौराव बादल परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें सबसे प्रमुख है प्रतिमाओं का गायब होना।

आरोप के मुताबिक बादलों के संरक्षण में 328 पवित्र प्रतिमाएं गायब हो गई हैं। इसको लेकर ज्ञानी रघुबीर सिंह ने बादल परिवार की संलिप्तता का जिक्र किया है। उनका आरोप है कि वोट पाने के लिए बादल परिवार ने समाधियों पर गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की। इस प्रकरण को लेकर पंजाब का पारा हाई है। भगवंत मान सरकार भी बादल परिवार को कटघरे में खड़ा कर रही है।

गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के आरोप पर कटघरे में बादल परिवार!

शिरोमणि अकाली दल का नेतृत्व करने वाला बादल परिवार फिलहाल कटघरे में है। लगभग दशक भर से पंजाब की सत्ता से बाहर बादल परिवार पर गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के आरोप हैं। ज्ञानी रघबीर सिंह ने अपने मजबूत तर्कों के साथ इन आरोपों को और बल दिया है।

इससे बादल परिवार की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भगवंत मान सरकार में शामिल सभी मंत्री परिवार को निशाने पर ले रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस घटनाक्रम का हासिल क्या होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM MK Stalin

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026