DNP India Hindi

Bhagwant Mann सरकार की नीतियों से सशक्त हो रहे किसान! निर्बाध बिजली आपूर्ति से झटपट निपट रही फसलों की सिंचाई

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब के किसानों को सशक्त करने का काम मान सरकार बखूबी कर रही है। बात चाहें किसानों तक खाद-बीज उपलब्ध कराने की हो, या उन्हें फसल की वाजिब कीमत उपलब्ध कराने की। भगवंत मान सरकार हर समय पंजाब के किसानों की उम्मीद पर खरी उतरती है।

इसी क्रम में किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का प्रयास भी जारी है। इसके लिए भगवंत मान सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति कर रही है। निर्बाध बिजली आपूर्ति की मदद से किसान सोलर पंप का इस्तेमाल कर अपने फसलों की सिंचाई कर पा रहे हैं। इससे पैदावार पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है और किसानों की आमदनी बढ़ रही है।

किसानों को सशक्त कर रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार किसानों को सशक्त करने का काम कर रही है। इस दिशा में फसलों की सिंचाई से लेकर अन्य तमाम तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं। पहले किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति का इंतजार करना पड़ता था। सुबह से रात तक बिजली आपूर्ति की कोई समय सीमा तय नहीं थी। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इसे सुचारु रूप से व्यवस्थित किया।

आलम ये है कि अब पूरे दिन फसलों की सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है। इसका असर ये है कि किसान दिन के समय ही इलेक्ट्रिक पंप की मदद से अपने फसलों की सिंचाई कर लेते हैं। फसलों की उत्तम सिंचाई का असर पैदावार पर भी पड़ता है जो किसानों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

फसलों की सिंचाई आसान कर किसानों के लिए खजाना खोल रही सरकार!

पंजाब सरकार ने ना सिर्फ फसलों की सिंचाई आसान की है, बल्कि किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। सूबे में किसानों को आज समय पर उर्वरक, खाद, बीज व अन्य तत्व उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, भगवंत मान सरकार किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र भी मुहैया करा रही है। साथ ही पराली की समस्या से निपटारा व अन्य परेशानियों का समाधान कर मान सरकार किसानों की राह आसान बना रही है। ये सारे कदम किसानों को सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Exit mobile version