---Advertisement---

तस्करों के खिलाफ अभियान के 429वें दिन भी Bhagwant Mann सरकार सख्त! बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी के साथ कई गिरफ्तार

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त है। इसी क्रम में नशा विरुद्ध अभियान के 429वें दिन भी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी करते हुए तस्करों की गिरफ्तारी की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2026 3:08 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: तस्करों के खिलाफ सख्ती का दौर लगातार जारी है। मान सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाया जाए। इस दिशा में पुलिस विभाग लगातार छापेमारी कर तस्करों पर नकेल कस रहा है। इसी क्रम में नशा विरोधी अभियान के 429वें दिन भी भगवंत मान सरकार की ओर से सख्ती अपनाई गई है। मान सरकार के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर बड़ी संख्या में तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी भी हुई है जो अभियान की सफलता को दर्शाता है।

तस्करों के खिलाफ Bhagwant Mann सरकार की सख्ती!

मान सरकार एक बार फिर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त नजर आई है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमों ने छापेमारी कर कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के 429वें दिन पंजाब भर से 147 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस को 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 757 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4050 रुपये नशीले पदार्थों के धन के रूप में बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने 26 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया है जिसकी खूब सराहना भी हो रही है।

नशीले पदार्थ के खिलाफ मुहिम को रफ्तार दे रही सरकार!

भगवंत मान सरकार राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ छिड़ी मुहिम को गति देने का काम कर रही है। इस दिशा में कई सारे प्रयत्न किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से पंजाब पुलिस को तस्करों से निपटने की छूट दी गई है। नशा विरुद्ध अभियान को लगातार गति दी जा रही है। पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि तस्करों तक पहुंचना आसान हो सके। ये सारे प्रयत्न पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे हैं। भगवंत मान सरकार का साफ कहना है कि जब तक राज्य नशा मुक्त नहीं हो जाता, तब तक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 June 2026

जून 24, 2026

कल का मौसम 25 June 2026

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 24, 2026

Anurag Dhanda

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026