गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती बरत रही Bhagwant Mann सरकार! युवाओं को जागरुक कर असामाजिक तत्वों से दूर रहने का हुआ आह्वान

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। इसके तहत जागरुकता अभियान चलाकर उन्हें गैंगस्टर और नशे की चंगुल से बचने की सलाह दी जा रही है।

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सीएम भगवंत मान - सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में मान सरकार पूरी सख्ती से काम कर रही है। इस क्रम में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम की शुरुआत हुई है जिसका असर नजर आया है। भगवंत मान सरकार की कोशिश है कि पंजाब नशा मुक्त होने के साथ अपराध मुक्त राज्य बने और यहां विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएं। इसी क्रम में राज्य का भविष्य माने जाने वाले युवाओं से गैंगस्टरों सहित सभी प्रकार के अपराधियों से दूर रहने की अपील की जा रही है। युवाओं को जागरुक कर अच्छे रास्ते पर लाने का प्रयत्न किया जा रहा है।

गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती बरत रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार राज्य में अपराध नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश में जुटी है।

इसी क्रम में गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। भगवंत मान सरकार की ओर से युवाओं को जागरुक किया जा रहा है, ताकि वे नशा या अपराध की चंगुल में न फंसे। शासन के निर्देश पर ही आज मोहाली के एसएएस नगर के एसपी दिलप्रीत सिंह ने युवाओं को जागरुक किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब के युवा गैंगस्टरों सहित सभी प्रकार के असामाजिक तत्वों से दूर रहें। वे पंजाब के गौरवशाली इतिहास में अच्छे पन्ने जोड़ने का काम करें, जो अपनी वीरता और सत्यनिष्ठा के लिए जाना जाता है। शासन की इस पहल की खूब तारीफ हो रही है।

युवाओं को जागरुक कर विकास को गति दे रहा शासन!

पंजाब में शासन स्तर से पहल कर युवाओं को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।  सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार प्रशासन नशीले पदार्थ के खिलाफ छिड़ी लड़ाई को गति दे रहा है। भारी मात्रा में नशीली गोलियों आदि की बरामदगी की जा रही है। युवाओं को नशे और अपराध की चंगुल में फंसने से रोका जा रहा है। भगवंत मान सरकार की अपील है कि युवा पढ़-लिखकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें और सूबे के विकास को गति देने में योगदान दें।

Exit mobile version