Anurag Dhanda: बीते दिन दलित कार्यकर्ता को कांग्रेस के दफ्तर में पीटे जाने की खबर सामने आई थी जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आक्रोश जारी है। विपक्ष की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं इस सबके बीच आप नेताअनुराग ढांडाने x प्लेटफार्म के जरिए कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधा और उनकी जुगलबंदी को लेकर कटाक्ष करते हुए दिखे। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया लेकिन आप नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज करवा दिया।
दलित कार्यकर्ता पर लाठी चार्ज को लेकर Anurag Dhanda बिफरे
दलित कार्यकर्ता को कांग्रेस दफ़्तर में बुरी तरह पीटे जाने के खिलाफ AAP ने चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया तो बीजेपी ने अपनी पुलिस से लाठीचार्ज करवा दिया।
दलित समाज के खिलाफ बीजेपी काँग्रेस की ये कैसी जुगलबंदी है?
राहुल गांधी को जवाबदेही से बचाने के लिए बीजेपी AAP कार्यकर्ताओं पर लाठियाँ क्यों चलवा रही है?
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) November 4, 2026
अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी बात रखी है और लोगों के सामने आक्रोश जाहिर करते हुए दिखे। अनुराग ढांडा ने इसे लेकर x प्लेटफार्म पर वीडियो को जारी किया जहां बताया “दलित कार्यकर्ता को कांग्रेस दफ़्तर में बुरी तरह पीटे जाने के खिलाफ AAP ने चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया तो बीजेपी ने अपनी पुलिस से लाठीचार्ज करवा दिया। दरअसल आप नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया क्योंकि कांग्रेस दफ्तर में दलित कार्यकर्ता को पीटे जाने की खबर निश्चित तौर पर हैरान कर देने वाली है। ऐसे में आप नेता चुप नहीं रहे और उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की।
कांग्रेस और बीजेपी की जुगलबंदी को लेकर आप नेता का तीखा सवाल
इतने पर ही आप नेता नहीं रुकते और अनुराग ढांडा ने आगे लिखा कि “दलित समाज के खिलाफ बीजेपी कांग्रेस की ये कैसी जुगलबंदी है? राहुल गांधी को जवाबदेही से बचाने के लिए बीजेपी AAP कार्यकर्ताओं पर लाठियां क्यों चलवा रही है?” जाहिर तौर पर अनुराग ढांडा ने एक ही पोस्ट के जरिए कांग्रेस और भाजपा दोनों पर वार किया है। वे जिस तरह से सवाल उठाते हुए नजर आए वह चर्चा में है। दलित कार्यकर्ता पर कांग्रेस के दफ्तर में क्यो मारपीट की गई। यह सवाल करते हुए अनुराग ढांडा ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया है।
किसी भी ज्वलंत मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने में कभी भी आप नेता पीछे नहीं रहते हैं।
