Bhagwant Mann: अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के साथ कार्रवाई कर रही मान सरकार सख्त है। पंजाब को नशा मुक्त के साथ अपराध मुक्त बनाने की कोशिश भी जारी है। इस बीच ‘गैंगस्टरां ते वार’ ऑपरेशन के 110वें दिन भी सख्त कार्रवाई हुई है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत पंजाब पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ ऑपरेशन को गति दी है। इस दौरान राज्य भर से 248 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें कई घोषित अपराधी भी हैं। भगवंत मान सरकार का साफ संदेश है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
गैंगस्टरों के खिलाफ Bhagwant Mann सरकार की सख्ती!
पंजाब की मान सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए ऑपरेशन ‘गैंगस्टां ते वार’ मुहिम को गति दी है।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟏𝟎 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
In a continued crackdown, Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, conducted targeted raids across the state.
✔️ 537 raids conducted
✔️ 248 individuals arrested
✔️ 11 proclaimed offenders apprehended
✔️ 6 weapons… pic.twitter.com/X60nf6drXE— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 10, 2026
पुलिस की ओर से इस संबंध में आंकड़े साझा किए गए हैं। ऑपरेशन के 110वें दिन पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने राज्यभर में 537 छापेमारी की। इस दौरान 248 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 11 घोषित अपराधी भी शामिल हैं जो फरार चल रहे थे। इस कार्रवाई में 6 हथियार भी बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस की मानें तो अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल 27098 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई को गति देने का काम कर रही है।
ऑपरेशन ‘गैंगस्टरां ते वार’ को मिल रही रफ्तार!
राज्य में अपराधियों के खिलाफ जारी ‘गैंगस्टरां ते वार’ को लगातार गति मिल रही है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार गैंगस्टरों पर कार्रवाई का दौर जारी है। पंजाब पुलिस की एजीटीएफ प्रतिदिन अपने इनपुट के आधार पर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी करती है। इस दौरान बड़ी संख्या में गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार के निर्देश पर पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसको लेकर हलचल तेज है। भगवंत मान सरकार का साफ संदेश है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
