---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की अनूठी पहल! नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए उठाए जा रहे खास कदम, जानें डिटेल

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली आप सरकार पंजाब में खेल को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इस क्रम में नई पीढ़ी को खेल जगत से जोड़ने के लिए तमाम तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि युवा प्रतिभा सामने आए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 7, 2026 2:13 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में खेल जगत को बढ़ावा देने का क्रम जारी है। इस कड़ी में अनूठी पहल करते हुए भगवंत मान सरकार ने 69वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलों का शुभारंभ कराया है। मान सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे। पंजाब सरकार राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता भी उसी प्रयास का हिस्सा है। नई पीढ़ी को खेलों से जोड़े रखने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। खेलों का आयोजन प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है जहां पंजाब के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में भगवंत मान सरकार द्वारा लुधियाना में राष्ट्रीय स्कूल खेलों का शुभारंभ भी हुआ है।

नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए Bhagwant Mann सरकार का खास कदम

पंजाब में नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए खास कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में आज लुधियाना की धरती से 69वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलों की शुरुआत हुई है। इस खेल प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले स्कूली छात्र सहभागिता दर्ज कराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसे मान सरकार की अनूठी पहल के रूप में देखा जा रहा है जिससे खेल को बढ़ावा मिल रहा है। जो 69वां खेल प्रतियोगिता शुरू हुआ है उसमें 350 प्रशिक्षक और लगभग 1000 बच्चें अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। इन सभी प्रतियोगियों को भगवंत मान सरकार की ओर से शुभकामना जारी कर शिक्षा मंत्री ने उद्घाटन किया है।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही पंजाब सरकार!

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। पंजाब से आने वाले कई खिलाड़ी जो हॉकी से लेकर क्रिकेट तक में देश का नाम ऊंचा कर चुके हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से नौकरी के साथ नकदी पुरस्कार भी दिया जा चुका है। इतना ही नहीं, मान सरकार की ओर से अभी हाल-फिलहाल में ही मोहाली स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर पंजाब से आने वाले महिला क्रिकेट विश्व विजेता टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। ये सारे कदम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाए जा रहे हैं, ताकि उनसे प्रेरित होकर नई पीढ़ी खेल से जुड़े और पंजाब के साथ देश का नाम दुनिया में रोशन करे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026