---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, धान की बुवाई से पहले CM ने किया खास ऐलान; अन्नदाताओं को मिलेगी राहत

Bhagwant Mann: भगवंत मान सरकार ने राज्य के किसानों के लिए खास घोषणा की है। पंजाब सरकार के इस निर्णय से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 3, 2026 2:14 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे के अन्नदाताओं को खास राहत देने का ऐलान किया है। मीडिया के साथ जानकारी साझा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में धान की सीधी बुवाई 15 मई से शुरू होगी और 31 मई तक जारी रहेगी और पंजाब सरकार सीधी बुवाई करने वाले किसानों को नहर का पानी और आठ घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी।

भगवंत मान ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

पंजाब की भगवंत मान सरकार 15 मई से 31 मई तक चलने वाली धान की सीधी बुवाई से पहले किसानों को बड़ी सुविधा प्रदान कर रही है। ऐसे में पूरे पंजाब में सीधी बुवाई की अनुमति दी गई है। डीएसआर तकनीक में कम पानी लगता है। बिजली और मजदूरी की बचत होती है, क्योंकि रोपाई की जरूरत नहीं होती है।

जमीन के नीचे के पानी को बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। खेती को व्यवस्थित करने के लिए राज्य को 4 जोन में बांटा गया है। डीएसआर अपनाने पर सरकार प्रोत्साहन (सब्सिडी) भी देती है। इस दौरान किसानों को रोज 8 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। 1 मई से नहरों का पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि सिंचाई आसान हो।

भगवंत मान सरकार किसानों की भलाई के लिए उठा रही जरूरी कदम

सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों के लिए कई साहसिक कदम उठाए हैं। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने मशीनरी पर सब्सिडी दी है। मान सरकार ने हैप्पी सीडर, सुपर SMS, DSR मशीन जैसी आधुनिक मशीनों पर सब्सिडी, पराली प्रबंधन के लिए उपकरण उपलब्ध कराए हैं। फसल विविधीकरण के लिए धान-गेहूं के चक्र से बाहर निकलने के लिए, मक्का, दालें, सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहन दिया है।

सरकार द्वारा फसलों की एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद मंडियों में खरीद व्यवस्था मजबूत करने की कोशिश की है।साथ ही पराली जलाने से रोकने के लिए जागरूकता और जुर्माना और पराली प्रबंधन मशीनों पर सहायता प्रदान की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026

कल का मौसम 24 June 2026

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026