---Advertisement---

Bhagwant Mann: गांवों में भी समृद्ध होगा लोगों का किचन! लाखों परिवारों तक पौष्टिक भोजन की पहुंच सुनिश्चित कर इतिहास रचेगी सरकार

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार 'मेरी रसोई योजना' की मदद से 40 लाख लोगों तक पौष्टिक भोजन की पहुंच सुनिश्चित करेगी। इससे लोगों का किचन समृद्ध होगा और कुपोषण के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 28, 2026 1:33 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में अंतिम तबके तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इसके पीछे मान सरकार का संकल्प है। शासन के संकल्प के तहत समाज के अंतिम तबके तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए। भगवंत मान सरकार द्वारा इसी कड़ी में ‘मेरी रसोई योजना’ की शुरुआत की गई है। मेरी रसोई योजना को भगवंत मान सरकार द्वारा मंजूरी मिल गई है जो अप्रैल माह से प्रभाव में आ जाएगा।

नई योजना के अंतर्गत पंजाब के 40 लाख परिवारों तक पौष्टिक भोजन की पहुंच सुनिश्चित कराई जा सकेगी। इनमें तमाम ऐसे परिवार होंगे जो पंजाब के सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहते होंगे। गांवों में रहने वाले उन लोगों का किचन भी भगवंत मान सरकार की नई योजना के तहत समृद्ध हो सकेगा। आर्थिक अभाव में भी लोग सरकारी पहल से पौष्टिक भोजन कर शारीरिक रूप से सशक्त हो सकेंगे।

लाखों परिवारों तक पौष्टिक भोजन की पहुंच सुनिश्चित करेगी Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार पंजाब के 40 लाख परिवारों तक पौष्टिक भोजन की पहुंच सुनिश्चित करेगी। इसी क्रम में मेरी रसोई योजना की शुरुआत की गई है। पंजाब सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त कर चुकी ये योजना अप्रैल से लागू हो जाएगी। मेरी रसोई योजना के तहत नीले कार्ड धारकों को भगवंत मान सरकार द्वारा फूड किट मुहैया कराया जाएगा।

सरकारी फूड किट में गेहूं के साथ 2 किलो माह चने की दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडाइज्ड नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और 1 लीटर सरसों का तेल शामिल होगा। ये सभी खाद्य सामग्री लाभार्थियों के किचन को समृद्ध कर पौष्टिक भोजन की पहुंच सुनिश्चित करेंगे। इससे लोग शारीरिक रूप से भी सशक्त होकर पंजाब के विकास में योगदान देंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में नया अध्याय लिख रचेगी इतिहास!

पौष्टिक भोजन की पहुंच न सिर्फ लोगों के किचन को समृद्ध करेगी, बल्कि लोगों को बीमार होने से भी बचाएगी। लाभार्थी वर्ग अच्छा भोजन कर शारीरिक रूप से मजबूत हो सकेंगे। इतना ही नहीं, भगवंत मान सरकार की इस पहल से गांव-देहात में कुपोषण से लड़ाई लड़ी जा सकेगी। छोटे बच्चों तक पौष्टिक भोजन पहुंचेगा।

इसका लाभ समाज के अंतिम तबके को भी मिलेगा। सरकार की पहल से बच्चे स्वस्थ्य रहेंगे और अपने उज्जवल भविष्य की नींव मजबूत करेंगे। इसीलिए ‘मेरी रसोई योजना’ को स्वास्थ्य जगत के लिए नया अध्याय माना जा रहा है। इसकी मदद से व्यापक तौर पर लोग लाभान्वित होकर रंगला पंजाब मुहिम को रफ्तार दे सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026